Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं Sana Yousuf? जिसकी 17 साल की उम्र में गोली मारकर हत्या, इस्लामाबाद में दहशत

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में महज 17 साल की जानी-मानी कंटेंट क्रिएटर सना यूसुफ की हत्या कर दी गई है, वो भी उनके घर में घुसकर इस मर्डर का अंजाम दिया गया है। सना यूसुफ की मौत की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, आइए बताते हैं कि आखिर सना यूसुफ कौन थीं।

---विज्ञापन---

Sana Yousaf
Sana Yousaf (Image Credit: Instagram)

Sana Yousuf Death: पाकिस्तानी के इस्लामाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां दिन दहाड़े घर में मशहूर टिकटॉक स्टार को मौत के घाट उतारा गया है। 17 साल की कंटेंट क्रिएटर सना यूसुफ की इस्लामाबाद में उनके घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस खबर के आते ही पूरे इस्लामाबाद में हलचल मच गई है। सना के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से फैलते थे और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी थी। मगर अचानक ही सना के इस दर्दनाक मौत से उनका परिवार और फैंस को झटका लगा है।

यह भी पढ़ें: Vibhu Raghave का आखिरी वीडियो हो रहा वायरल, फैंस के साथ शेयर की थी कैंसर से जुड़ी अपडेट्स

---विज्ञापन---

सना यूसुफ कौन थीं?

इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर सना यूसुफ काफी पॉपुलर थीं और वो मूल रूप से चित्राल की रहने वाली थीं। 17 साल की उम्र में सना ने सोशल मीडिया पर खूब नाम कमा लिया था और वो एक सोशल वर्कर की बेटी थीं। सना अपने अकाउंट्स पर चित्राली की परंपराओं की झलक दिखाती थीं और उसके साथ ही वो प्रेरक वीडियो और फनी रील्स भी फैंस के साथ शेयर करती रहती थी।

---विज्ञापन---

मेहमान बना सना का कातिल

सना यूसुफ ने इंस्टाग्राम पर कुछ घंटों पहले अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की वीडियो पोस्ट की थी। सना के घर पर ही मेहमान बनकर आए एक शख्स ने उनको गोली मारकर मौत की नींद सुलाया है। उसके बाद वो लोग वहां से फरार हो गए थे, पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश में जुटे हैं। अभी तक सना को मारने की वजह भी सामने नहीं आई है और हर कोई इस खबर से शॉक्ड है।

इंस्टाग्राम पर कितने थे फॉलोअर्स

सना यूसुफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और फैंस के साथ हर तरह की वीडियो शेयर करती रहती थीं। सना के इंस्टाग्राम पर करीबन 492K फ़ॉलोअर्स और टिकटॉक पर भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं थी। इंस्टाग्राम पर तो उन्होंने पेड कोलेबोरेशन के लिए उनका एक अलग अकाउंट तक बना रखा था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कब और कहां होगा Vibhu Raghave का अंतिम संस्कार? स्टेज 4 कैंसर से हुई एक्टर की मौत

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2025 12:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola