Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्टर Tushar Ghadigaonkar ने ली अपनी जान, दोस्त बोले- कोई रास्ता नहीं…

Tushar Ghadigaonkar Passed Away: सिनेमा जगत से एक बुरी खबर सामने आई हैं, बॉलीवुड फिल्म 'मलाल' फेम एक्टर तुषार घाडीगांवकर का निधन हो गया है, उनके निधन की पुष्टि उनके दोस्त ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है।

---विज्ञापन---

Tushar Ghadigaonkar
मराठी एक्टर तुषार का निधन, Tushar Ghadigaonkar

Tushar Ghadigaonkar Passed Away: सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है, बॉलीवुड फिल्म ‘मलाल’ फेम एक्टर तुषार घाडीगांवकर ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। मराठी फिल्म जगत के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर तुषार घाडीगांवकर ने 20 जून को सुसाइड कर लिया है और उनकी अचानक मौत से इंडस्ट्री से जुड़े लोग सदमे में है। तुषार घाडीगांवकर की मौत की पुष्टि उनके दोस्त ने की है और इसके साथ ही उन्होंने मौत के पीछे की वजह का भी खुलासा किया है, उन्होंने खुलासा किया है कि आखिर क्यों तुषार ने इतना बड़ा कदम उठाया।

यह भी पढ़ें:  Yoga Day 2025: मलाइका अरोड़ा ने सिखाया योग, अर्जुन कपूर करते दिखे साधना, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

नहीं रहे एक्टर तुषार घाडीगांवकर

तुषार घाडीगांवकर मराठी फिल्मों, टीवी सीरियल और थियेटर में अपने काम के लिए जाने-जाते थे। भौबली , उनाद , ज़ोम्बिवली , हे मन बावरे, संगीत बिबत, क्लोव मिर्ची और मन कस्तूरी रे जैसे प्रोजेक्ट्स में तुषार घाडीगांवकर ने अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया था। एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने डायरेक्शन में भी अपना हाथ आजमाया था। मगर अब एक्टर तुषार घाडीगांवकर हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़ गए हैं।

तुषार के दोस्त ने की मौत की पुष्टि

तुषार घाडीगांवकर ने सुसाइड किया है और उनके निधन की खबर पर उनके दोस्त ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। ‘चला हवा येऊ द्या’ फेम अभिनेता अंकुर वधे ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए तुषार की मौत की पुष्टि की है, उन्होंने लिखा, ‘क्यों, मेरे दोस्त? किस लिए? काम आता है और चला जाता है! हमें कोई रास्ता निकालना चाहिए, लेकिन सुसाइड कोई रास्ता नहीं है! माना कि मौजूदा स्थिति कठिन है, लेकिन ये समाधान नहीं हो सकता। तुषार घाडीगांवकर, तुम हार गए – और तुम्हारे साथ, हम सब हार गए।’

---विज्ञापन---

तुषार ने क्यों ली अपनी जान?

सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिर क्यों तुषार ने अपनी जान ली है, ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बढ़ते मानसिक तनाव और काम न मिलने की वजह से एक्टर तुषार ने ये कदम उठाया है। हालांकि एक्टर के सुसाइड को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। एक्टर अंकुर ने इस बीच फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘बहुत झूठी खबरें फैल रही हैं, मेरी पोस्ट में एक लाइन खंडन किया जा रहा है ‘काम आता है और चला जाता है’ इसका मतलब यह नहीं है कि कोई काम नहीं था तुषार ठीक से काम कर रहा था मैं बहुत जिम्मेदारी से लिख रहा हूं दोस्त चला गया क्योंकि ये उसके साथ चला गया लेकिन ये खबर सही नहीं है।’  इस तरह एक्टर के दोस्त ने साफ कर दिया है कि काम की वजह से तो तुषार ने सुसाइड नहीं किया है, इसका मतलब साफ है कि उनके सुसाइड के पीछे की वजह कोई दूसरी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  Kuberaa OTT Release: थिएटर्स के बाद कब और कहां स्ट्रीम होगी Dhanush की फिल्म? जानें डिटेल्स

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 21, 2025 02:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola