---विज्ञापन---

Shark Tank India जज की मौत! Vineeta Singh का झूठी खबरों पर फूटा गुस्सा, दर्ज करवाई FIR

Vineeta Singh Fake Death News: 'शार्क टैंक इंडिया 3' फेम विनीता सिंह ने अपनी मौत की खबरों का खंडन करते हुए साइबर पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Shark Tank India
शॉर्क टैंक इंडिया

Vineeta Singh On Fake Death News: छोटे पर्दे का पॉपुलर रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया 3’ में जज की कुर्सी पर नजर आने वाली शुगर कॉस्मेटिक्स फाउंडर और सीईओ विनीता सिंह सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले कुछ वक्त से विनीता सिंह की मौत की खबरें आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रही हैं। अब इन खबरों का खुद विनीता सिंह ने खंडन कर दिया है, अपने लेटेस्ट ट्वीट में विनीता ने इन फर्जी खबरों को लेकर अपना गु्स्सा जाहिर किया है।

फर्जी निकली विनीता की मौत की खबर

‘शार्क टैंक इंडिया 3’ फेम विनीता सिंह (Vineeta Singh) ने ट्वीट कर अपनी फर्जी मौत की खबरों पर गु्सा जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं, जिनमें उनकी 40 साल की उम्र में मौत और गिरफ्तारी जैसी झूठी खबरें हैं। विनीता सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ‘पिछले 5 हफ्तों से यानी महीनेभर से ज्यादा समय से उनकी मौत और गिरफ्तारी की फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है।’

 विनीता ने लोगों से मांगा सुझाव

विनीता सिंह (Vineeta Singh) ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में लिखा, ‘5 सप्ताह से मेरी मृत्यु और मेरी गिरफ्तारी के बारे में भुगतान किए गए पीआर से निपट रही हूँ। पहले तो इसे नजरअंदाज किया, फिर शिकायत की। मेटा ने कई बार मुंबई साइबर पुलिस से शिकायत की… शिकायत की लेकिन यह रुक नहीं रहा। सबसे मुश्किल हिस्सा तब होता है जब लोग घबरा जाते हैं और मेरी माँ को फोन करते हैं। कुछ पोस्ट नीचे हैं। कोई सुझाव?’

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे सलाह 

विनीता सिंह ने एक्स अकाउंट  के अलावा अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इस बारे में अपनी चिंता जाहिर की है, उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘ट्रोल्स से निपटना अलग बात है लेकिन ये नए-नए अकाउंट्स से ऐसी चीजें हो रही हैं। आपका कोई सुझाव हो तो बहुत हेल्प मिलेगी।’ ‘शार्क टैंक इंडिया’ की फेमस जज विनीता को उनकी पोस्ट पर लोग अपनी राय भी दे रहे हैं।

 

एक यूजर ने लिखा ‘सोशल मीडिया की भी कुछ जिम्मेदारी होनी चाहिए’, दूसरे यूजर ने कहा, ‘जब मैंने इसे पहली बार देखा तो इसने मुझे भी एक सेकंड के लिए मूर्ख बना दिया। उम्मीद है चीजें सुलझ जाएंगी.. मुझे यकीन है कि आप मेटा में शीर्ष स्तर के लोगों के संपर्क में होंगे। मुझे बताएं क्या आपको किसी भी तरह की मदद की ज़रूरत है! केवल वे ही हैं जो इसे तुरंत खत्म कर सकते हैं।’

 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 हुआ कैंसिल! क्या होस्ट सलमान खान हैं इसके पीछे की वजह?

 

 

First published on: Apr 20, 2024 07:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.