Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कैंसर की जंग हारे एक्टर Vibhu Raghave, पोस्ट कर को-स्टार्स जता रहे दुख

Vibhu Raghave Passed Away: टेलीविजन एक्टर विभु राघव 3 साल बाद कैंसर की जंग हार गए हैं और उनका निधन हो गया है। विभु राघव की अचानक मौत से उनको को-स्टार्स को गहरा सदमा पहुंचा है और वो सोशल मीडिया पर दुख जाहिर कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Karan Mehera
Image Credit: Instagram

Vibhu Raghave Passed Away: टीवी इंडस्ट्री से आज सुबह बेहद दुखद खबर सामने आई है, लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे एक्टर विभु राघव का निधन हो गया है। ‘निशा और उसके कजिन्स’ फेम एक्टर विभु राघव ने 2 जून को मुंबई के नानावटी अस्पताल में दम तोड़ा। साल 2022 से ही वो स्टेज 4 कोलन कैंसर से लड़ रहे थे और तीन साल बाद वो ये जंग हार गए। इस खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और टीवी स्टार्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जाहिर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मशहूर टीवी एक्टर की कैंसर ने ले ली जान, जानें कौन थे Vibhu Raghave?

---विज्ञापन---

सिपंल कौल

सिंपल कौल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर ही विभु राघव के निधन की पुष्टि की थी। उस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘भारी मन से हम अपने प्रियजनों को सूचित करना चाहते हैं कि हमारे प्रिय दोस्त विभु राघव आज हमें छोड़कर चले गए। कृपया उनके आगे के सफर के लिए प्रार्थना करें। लव एंड लाइट!’

---विज्ञापन---

करणवीर मेहरा

करणवीर मेहरा ने भी अपने दोस्त विभु राघव के लिए स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने लिखा, शांति से आराम करो भाई, बहुत जल्दी चले गए।

---विज्ञापन---

मोहसिन खान

ये रिश्ता क्या कहलाता है से फेम पाने वाले एक्टर मोहसिन खान ने भी विभु राघव के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है।

---विज्ञापन---

ताहेर शब्बीर

टीवी और ओटीटी स्टार ताहेर शब्बीर ने भी अपने दोस्त विभु राघव के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो विभू उनको केक खिला रहे हैं।

---विज्ञापन---

अनेरी वजानी

‘निशा और उसके कजिन्स’ फेम एक्ट्रेस अनेरी वजानी ने अपने को-एक्टर विभु के निधन की खबर सामने आने के बाद इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। उस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, रेस्ट इन पीस माई डियरेस्ट विभू! हां मुझे पता है तुम मुझसे ज्यादा प्यार करते हो।

---विज्ञापन---

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे दोस्त 

विभु राघव के निधन की खबर सुनकर अब टीवी जगत स्टार्स उनके आखिरी दर्शन और परिवार का दुख बांटने पहुंच रहे हैं। टीवी एक्टर नकुल मेहता, ज़ैन इबाद खान और अंजलि आनंद एक्टर विभु के घर पहुंचे हैं, जहां से उनके वीडियो सामने आए हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कब और कहां होगा Vibhu Raghave का अंतिम संस्कार? स्टेज 4 कैंसर से हुई एक्टर की मौत

First published on: Jun 03, 2025 02:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola