Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Vibhu Raghave Last Rites: विभु राघव की अर्थी को दोस्तों ने दिया कंधा, मां के नहीं थम रहे आंसू

Vibhu Raghave Last Rites: विभु राघव ने कल अस्पताल में कैंसर से जंग लड़ते हुए दम तोड़ दिया। मुंबई में आज उनका अंतिम संस्कार हो रहा है, जहां दोस्तों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया और जवान बेटे को खोने से उनकी मां की बुरी हालत है।

---विज्ञापन---

vibhu raghav
Vibhu Raghave Last Rites -Image Credit: Instagram

Vibhu Raghave Last Rites: टीवी एक्टर विभु राघव ने 2 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे और कल रात वो जंग हार गए। विभु राघव का आज मुंबई में अंतिम संस्कार हो रहा है, जहां स्टार्स अपने दोस्त को आखिरी विदाई देने पहुंचे हैं। विभु राघव की मौत से टीवी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है और हर कोई दुख जाहिर कर रहा है।

यह भी पढ़ें: कैंसर की जंग हारे एक्टर Vibhu Raghave, पोस्ट कर को-स्टार्स जता रहे दुख

---विज्ञापन---

दोस्तों ने दिया अर्थी को कंधा

विभु राघव के अंतिम संस्कार के वीडियो सामने आ रहे हैं और अब उनके घर के बाहर से एक क्लिप सामने आया है। विभु राघव की अर्थी को उनके दोस्त और टीवी एक्टर्स कंधा देते दिखाई दे रहे हैं। मोहित मलिक और ध्रुव चौधरी अर्थी को कंधा दे रहे हैं और इस समय सभी के चेहरे उतरे हुए दिख रहे हैं।

---विज्ञापन---

मां का रो-रोकर बुरा हाल

विभु राघव की मां का रो-रोकर बुरा हाल है और इस मुश्किल घड़ी में एक्ट्रेस अदिति मलिक उनको संभालते हुए ले जाती दिखाई दे रही हैं। उनके पीछे मोहित मलिक भी रोते हुए चल रहे हैं,अपने भाई जैसे दोस्त को खोकर एक्टर टूट गए हैं। जवान बेटे को खोने का गम कोई नहीं समझ सकता है और विभु की मां को उनकी मौत से गहरा सदमा पहुंचा है, जो इतने साल से बेटे को अस्पताल में कैंसर से लड़ते देख रही थीं।

---विज्ञापन---

करण-मोहसिन हुए इमोशनल 

विभु राघव के अंतिम संस्कार में टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल हुए। जहां करणवीर मेहरा, मोहसिन खान, अनेरी विजान जैसे स्टार्स अपने दोस्त और को-एक्टर विभु राघव को आखिरी विदाई देने पहुंचे हैं। करण मेहरा और मोहसिन खान दोनों बेहद भावुक नजर आए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Maalik Teaser: ‘सच का मुर्शिद है वो…’ राजकुमार राव का लुक देख कांप उठे लोग, देखें टीजर

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2025 03:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola