Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dipika Kakar Health Update: आज होगी कैंसर सर्जरी, शोएब ने बताया ‘मुश्किल वक्त’

दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर हुआ है। अपनी पत्नी की हेल्थ अपडेट देते हुए शोएब ने बताया कि उनकी आज यानि मंगलवार को लंबी सर्जरी होनी है। उन्होंने फैंस से इस मुश्किल वक्त में दुआ मांगने को कही है।

---विज्ञापन---

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी जंग लड़ रही हैं। उन्हें सेकेंड स्टेज लिवर कैंसर हुआ है। दीपिकी की सर्जरी आज यानि मंगलवार की सुबह सर्जरी होने जा रही है। उनके पति और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी और फैन्स से दुआओं की अपील की है। दीपिका को स्टेज 2 लिवर कैंसर डाइग्नोज हुआ है और डॉक्टरों के मुताबिक यह सर्जरी काफी लंबी और सीरियस होने वाली है।

शोएब ने सर्जरी की दी जानकारी

अपनी पत्नी के बारे में जानकारी देते हुए शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैन्स से खास अपील की। उन्होंने लिखा, “दीपिका की सर्जरी कल सुबह है। ये लंबी सर्जरी होगी। सर्जरी के वक्त उसे सबसे ज्यादा आपकी दुआओं और हिम्मत की जरूरत होगी। कृपया उसे अपनी दुआओं में रखें।” शोएब का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं कपल को चाहनेवाले लोग एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

गौरतलब है कि इससे पहले भी दीपिका की सर्जरी शेड्यूल की गई थी, लेकिन उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें सीने में जकड़न, खांसी और बुखार की शिकायत हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी को रिस्की मानते हुए टाल दिया था। शोएब ने उस वक्त बताया था कि, “डॉक्टर्स ने कहा है कि अभी इस हालत में सर्जरी करना रिस्की हो सकता है, इसलिए तबीयत ठीक होने पर ही सर्जरी की जाएगी।”

 ऐसे हुआ कैंसर का पता

कुछ हफ्ते पहले दीपिका को पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होने लगा था। इसके साथ ही उन्हें फ्लू भी हुआ था। उस समय एक्ट्रेस के पति शोएब उन्हें डॉक्टर के पास लेकर गए थे लेकिन वहां जांच में पता चला था कि उनके लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है। बाद में बायोप्सी के जरिए पुष्टि हुई कि यह स्टेज 2 का मैलिग्नेंट लिवर कैंसर है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं:  फेमस एक्टर का निधन, Jonathan Joss ने King of the Hill से बटोरी थी सुर्खियां

फैंस से दुआओं की गुजारिश

अब शोएब इब्रहिम ने दीपिका की सर्जरी के बारे में जानकारी देते हुए बताया की यह उनके परिवार के लिए बेहद मुश्किल वक्त बताया है। इस समय दीपिका और शोएब दोनों ही मानसिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। फैन्स और इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। सभी से उन्होंने दुआओं में याद रखने की और सब जल्द ठीक होने की गुजारिश की है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: मशहूर टीवी एक्टर की कैंसर ने ले ली जान, जानें कौन थे Vibhu Raghave?

First published on: Jun 03, 2025 07:39 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola