Sunday, 12 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

TRP Rating Week 3: Anupamaa छलांग लगाकर फिर टॉप पर, ‘उड़ने की आशा’ नीचे गिरी, देखें टॉप 5 शोज

TRP Rating Week 3: डेली सोप की लेटेस्ट टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है, जानते हैं कि कौन से शो दर्शकों का ज्यादा प्यार मिला है। इस हफ्ते अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में की टीआरपी में उछाल देखने को मिलेगा।

---विज्ञापन---

Anupama
Anupama

TRP Rating Week 3: घर-घर में डेली सोप का एक अलग ही क्रेज है। न सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी ‘अनुपमा’ जैसे शो के दीवाने हैं। BARC की तरफ से 2025 के 3 हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी कर दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार एक बार फिर से रुपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ ने पहले पायदान पर अपनी जगह पक्की की हुई है। वहीं ‘गुम है किसी के प्यार में’ ने भी रेस में आगे आने में कामयाबी पाई है। आइए देखते हैं कि क्या कहती है इस बार की लेटेस्ट रिपोर्ट, किसने मारी बाजी कौन रहा रेस में पीछे।

यह भी पढ़ें: Mohammed Siraj संग Mahira Sharma के डेटिंग रुमर्स पर क्या बोलीं मां? ऐसे सामने आईं खबरें

---विज्ञापन---

 ‘अनुपमा’ (TRP Rating Week 3)

रुपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ को लोगों ने बहुत प्यार दिया है, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से सीरियल की टीआरपी में गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन अब एक बार फिर शो ने पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है।

‘उड़ने की आशा’

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर ‘उड़ने की आशा’ कुछ समय से टॉप पर बना हुआ था, लेकिन अब अनुपमा ने उसे एक पायदान नीचे खिसका दिया है। इस हफ्ते यह सीरियल दूसरे पायदान पर आ गया है।

---विज्ञापन---

‘गुम है किसी के प्यार में’

स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ इस हफ्ते उछाल देखने को मिला है, क्योंकि इस बार शो तीसरे नंबर पर आ गया है। जबकि यह पिछले कुछ समय से टॉप 5 से भी बाहर हो गया था।

---विज्ञापन---

‘एडवोकेट अंजली अवस्थी’

टीआरपी रेटिंग में चौथे नंबर पर ‘एडवोकेट अंजली अवस्थी’ इस हफ्ते भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गया है।  पिछले कुछ हफ्तों से यह सीरियल लगातार टीआरपी में टॉप 5 के अंदर ही बना हुआ है, इसकी कहानी ने लोगों को काफी इंप्रेस किया है।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’

राजन शाही का फेमस टीवी सोप ये ‘रिश्ता क्या कहलाता’ है देखने वालों की लिस्ट लंबी है। सीरियल में अक्षरा के रोल ने ऐसा दबदबा बनाया था कि सभी इस शो के दीवाने हो गए थे। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इस हफ्ते भी एक बार फिर 5वें पायदान पर ही बना हुआ है।

---विज्ञापन---

इस हफ्ते ‘बिग बॉस 18’ ने टॉप 6 नंबर पर अपनी जगह बनाई है, क्योंकि फिनाले एपिसोड को लोगों ने बहुत पसंद किया था। इसके बाद ‘मंगल लक्ष्मी’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’,  ‘झनक’ के बाद नंबर 10 पर ‘परिणीति’ ने अपनी जगह बनाई है।

यह भी पढ़ें: Rajat Dalal ने Eisha Singh की मेड से की तुलना, Elvish के सामने उगला जहर

---विज्ञापन---
First published on: Jan 30, 2025 02:53 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola