Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mohammed Siraj संग Mahira Sharma के डेटिंग रुमर्स पर क्या बोलीं मां? ऐसे सामने आईं खबरें

Mahira Sharma Mother Reaction: इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ माहिरा शर्मा का नाम जुड़ने की खबरें हर तरह फैल रही हैं। हर तरफ ये चर्चा है कि माहिरा और सिराज एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, अब इन खबरों पर एक्ट्रेस की मां ने चुप्पी तोड़ी है।

---विज्ञापन---

Mahira Sharma Mohammed Siraj
Mahira Sharma Mohammed Siraj file photo

Mahira Sharma Mother Reaction: इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का नाम बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसे रूमर्स हैं कि माहिरा और सिराज एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर माहिरा और सिराज की डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ा हुआ है। साल 2024 में जब सिराज ने माहिरा की फोटो को लाइक किया था, तभी से इन दोनों की डेटिंग रूमर्स ने तूल पकड़ लिया। अब इन अफवाहों पर माहिरा शर्मा की मां का रिएक्शन सामने आया है।

यह भी पढ़ें:  Bigg Boss की Ex कंटेस्टेंट कौन? जिसका मोहम्मद सिराज के साथ डेटिंग पर उछला नाम

---विज्ञापन---

माहिरा-सिराज कर रहे हैं डेट! (Mahira Sharma Mother Reaction)

इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ माहिरा शर्मा का नाम जुड़ने की खबरें हर तरह फैल रही हैं। टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा ने बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया था और उनको काफी फेम भी मिला था। बिग बॉस 13 के बाद माहिरा अपने साथी कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा को डेट कर रही थीं, लेकिन 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब माहिरा का नाम क्रिकेटर सिराज से जोड़ा जा रहा है, अब इन खबरों पर एक्ट्रेस की मां ने चुप्पी तोड़ी है।

---विज्ञापन---

माहिरा शर्मा की मां ने बताया सच

माहिरा शर्मा एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और उनका क्रिकेटर सिराज के साथ डेटिंग रूमर्स पर उनकी मां का रिएक्शन आया है। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, माहिरा की मां सानिया शर्मा ने कहा, ‘लोग कुछ भी कहते हैं। अब जब मेरी बेटी एक सेलिब्रिटी है, तो लोग उसका नाम किसी के साथ भी जोड़ देंगे, तो क्या हमें उन पर विश्वास करना चाहिए? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो खबरें चल रही हैं, वो पूरी तरह से झूठी है।’

फोटो लाइक करने से उड़े रूमर्स

माहिरा शर्मा और मोहम्मद सिराज एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं करते हैं, लेकिन जब अचानक 2024 में सिराज ने एक्ट्रेस की फोटो को लाइक कर दिया था। उसके बाद से उन दोनों के डेटिंग रूमर्स को हवा मिल गई थी, जो अभी तक थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस पर माहिरा और सिराज ने रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन एक्ट्रेस की मां ने इन खबरों को खारिज कर दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Maha Kumbh में वायरल हुए ये 10 फिल्मी सितारे, किसी ने लगाई डुबकी तो कोई भक्ति में लीन

---विज्ञापन---

 

First published on: Jan 30, 2025 12:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola