Saturday, 14 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prime Video पर ट्रेंड कर रहीं ये 5 मूवीज-सीरीज, आज ही वॉचलिस्ट में करें ऐड

Prime Video Trending Movies and Web Series: प्राइम वीडियो पर कुछ मूवीज और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं। लोग इन्हें खूब देखना पसंद कर रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज और सीरीज शामिल हैं।

Prime Video Trending Movies and Web Series: ओटीटी की दुनिया का काफी क्रेज चल रहा है। अगर आप भी घर में बैठकर वीकेंड एन्जॉय करना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसी मूवी और वेब सीरीज लेकर आए हैं जिन्हें देखकर आप बोर नहीं होंगे। इनमें जयदीप अहलावत से लेकर अभिषेक बच्चन तक की मूवीज हैं। आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज और सीरीज शामिल हैं।

पाताल लोक 2

पाताल लोक का दूसरा सीजन ओटीटी पर दस्तक दे चुका है। सीरीज में जयदीप अहलावत अपने हाथीराम चौधरी के किरदार में वापस लौटे हैं। वहीं पहले सीजन की तरह ही उन्होंने इस सीजन में तहलका मचाया है। सीरीज में जयदीप के साथ-साथ इश्वाक सिंह, तिलोत्तमा शोम, नागेश कुकुनूर और जहानु बरुआ मुख्य किरदार में नजर आए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कॉलेज छोड़ बेची जलेबी, बिना गॉडफादर बनाई पहचान; आज हैं बॉलीवुड के टॉप स्टार

---विज्ञापन---

विदुडाला 2

विजय सेतुपति और गौतम वासुदेव मेनन की ये मूवी प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है। इसमें अनुराग कश्यप का भी दमदार रोल है। जिसे देख फैंस उनके एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं। इसे वेत्रिमारन ने डायरेक्ट किया है। वहीं आप इस मूवी को अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

आई वॉन्ट टू टॉक

अभिषेक बच्चन की लेटेस्ट मूवी ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ भी ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। ये मूवी प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है। ये एक ड्रामा मूवी है। वहीं इसमें अभिषेक बच्चन के साथ-साथ अहिल्या बामरू, जयंत कृपलानी, क्रिस्टिन गोडार्ड और जॉनी लीवर भी मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

बीस्ट गेम्स

मशहूर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट यानी जिम्मी डोनाल्डसन का गेमिंग शो भी ओटीटी पर ट्रेंड कर रहा है। कई विवादों के बीच भी इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। सोशल मीडिया पर भी इस गेम शो की छोटी-छोटी क्लिप्स खूब वायरल हो रही हैं।

---विज्ञापन---

मिस यू

सिद्धार्थ और आशिका की ये रोमांटिक मूवी भी प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है। इसे एन. राजशेखर ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी में सिद्धार्थ और आशिका के साथ-साथ पोनवन्नन, जयप्रकाश, अनुपमा कुमार, बाला सरवनन, करुणाकरण, लोलू सभा मारन और सस्तिका राजेंद्रन मुख्य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee ने खोली Karan Veer Mehra की पोल, बोले- ये आदमी इतना…

---विज्ञापन---
First published on: Jan 25, 2025 05:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो