Digvijay Rathee Karan Veer Mehra: बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा सुर्खियों में बने हुए हैं, जब से उन्होंने सलमान खान के शो की ट्रॉफी अपने नाम की है। करणवीर मेहरा को हाल में उनके दोस्त दिग्विजय राठी और चुम दरांग के साथ पार्टी करते देखा गया। करणवीर, चुम और दिग्विजय की तिगड़ी शो में भी लोगों को बहुत पसंद आई थी और इस वजह से लोग उनको एक बार फिर साथ देखकर काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिग्विजय अपने दोस्त करणवीर की पोल खोलते दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Jaideep Ahlawat को Patallok 2 ने बनाया करोड़पति, 50 गुना ज्यादा वसूली फीस!
दिग्विजय ने खोली करण की पोल (Digvijay Rathee Karan Veer Mehra)
दिग्विजय राठी, करणवीर मेहरा और चुम दरांग ने बिग बॉस 18 खत्म होने का बाद पार्टी की है और तीनों के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। दिग्विजय और करण के साथ चुम भी इस पार्टी का हिस्सा थीं और तीनों ने इस दौरान काफी मस्ती की। हालांकि एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिग्विजय अपने दोस्त करण की पोल खोलते दिख रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में दिग्विजय कहते हैं, भाई ये आदमी इतना कंजूस है.. 2 शो जीत चुके है 50-50 लाख 1 करोड़, अभी इसने 2-3 डील की है, कुछ रील डालनी है और कह रहा है बिरयानी और कीमा पाओ खिलाकर बोल रहा है, पार्टी हो गई… चलो निकलो।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
View this post on Instagram---विज्ञापन---
चुम को प्रोटेक्ट करते दिखे करणवीर (Digvijay Rathee Karan Veer Mehra)
करण के साथ ही दिग्विजय और चुम एक ही कार से पहुंचे थे, इनके अलावा पार्टी में जाने-माने निर्माता संदीप सिकंद भी इस पार्टी का हिस्सा बने थे। इन चारों ने मीडिया के सामने काफी पोज भी दिए और यहां भी करणवीर को खासतौर पर चुम दरांग का खास ख्याल रखते देखा गया। करण ने चुम का हाथ पकड़ा हुआ था और चुम ने एक साइड से दिग्विजय के हाथ में हाथ डाला था। तीनों की यह बॉन्डिंग शो के अंदर तो लोगों ने बहुत देखी थी और अब शो से बाहर भी तीनों को उसी तरह एक-साथ देख फैंस खुश हो गए हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
संदीप सिकंद ने विवियन को कसा तंज
संदीप सिकंद ने इंस्टाग्राम पर दिग्विजय, करणवीर और चुम के साथ कल रात की पार्टी की फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आपको किसी स्पॉन्सर्ड पार्टी के लिए इनविटेशन नहीं जरूरत है – आप लोग ही पार्टी हैं … आने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं… करणवीर मेहरा, दिग्विजय राठी और चुम दरांग।’ दरअसल, संदीप स्पॉन्सर्ड पार्टी का जिक्र करके विवियन डीसेना की पार्टी पर तंज कस रहे हैं, जिसमें चुम और करण को बुलाया नहीं गया था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: क्या 23 साल की स्टारकिड को डेट कर रहे हैं क्रिकेटर Mohammed Siraj? वायरल तस्वीर देख उठे सवाल