Akshay Kumar Throwback: बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनाई है। अपने हार्डवर्क से आज वो बॉलीवुड के टॉप स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। आज हम जिस एक्टर की बात करने जा रहे हैं उन्होंने अपना सपना पूरा करने के लिए कॉलेज छोड़कर जलेबियां तक बेची हैं। वेटर तक का काम भी किया है। वहीं एक्टर ने बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। आज उनकी गिनती बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में से होती है। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की। हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘स्काई फोर्स’ से वो चर्चाओं में बने हुए हैं। आइए आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav कब-कब विवाद में फंसे? अब Laughter Chefs में लगाएंगे कॉमेडी का तड़का
केबीसी में बताया था किस्सा
अक्षय कुमार बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में साल 1991 में आई ‘सौगंध’ मूवी से एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने खर्च निकालने के लिए कई काम किए हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 13 में एक्टर ने अमिताभ बच्चन के सामने खुलासा किया था कि उन्होंने कॉलेज छोड़कर जलेबियां बेचने का काम भी किया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
शेफ और वेटर का किया काम
अक्षय कुमार मार्शल आर्ट में माहिर हैं। उन्होंने बैंकॉक में बच्चों को मार्शल आर्ट सीखाने का भी काम किया था। खर्च चलाने के लिए उन्होंने और भी कई काम किए थे। उन्होंने होटल में शेफ और वेटर का भी काम किया है। भारत लौटने के बाद भी उन्हें पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई। फिर उन्होंने साल 1991 से अपने करियर की शुरुआत इंडस्ट्री में की। इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर ही नहीं देखा।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
इन मूवीज से बनाई पहचान
बॉलीवुड में अक्षय के नाम कई सुपरहिट मूवीज दर्ज हैं। इनमें खिलाड़ी, भूल-भुलैया, रुस्तम, गोल्ड और पैडमैन जैसी कई बेहतरीन मूवीज शामिल हैं। वहीं बीते शुक्रवार यानी 24 जनवरी को अक्षय की स्काई फोर्स मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। पहले ही दिन मूवी ने 11.5 करोड़ की कमाई की है। मूवी में उनके साथ वीर पहाड़िया और सारा अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: Jaideep Ahlawat को Patallok 2 ने बनाया करोड़पति, 50 गुना ज्यादा वसूली फीस!