---विज्ञापन---

Loksabha Election में वोट नहीं डाल पाएंगी ये 7 मशहूर हसीनाएं, वजह कर देगी हैरान!

Lok Sabha Elections 2024: देश में लोकसभा चुनाव शुरू हो गए हैं और सात चरणों में लड़े जाएंगे। पहले चरण के तहत 102 लोकसभा सीटों पर मतदान शुक्रवार 19 अप्रैल को हो चुका है। महाराष्ट्र में पहले पांच चरणों में मतदान होगा। मुंबई में 20 मई को मतदान हुआ, जिसमें पूरा बॉलीवुड मौजूद रहा। लेकिन […]

bollywood actress
bollywood actress

Lok Sabha Elections 2024: देश में लोकसभा चुनाव शुरू हो गए हैं और सात चरणों में लड़े जाएंगे। पहले चरण के तहत 102 लोकसभा सीटों पर मतदान शुक्रवार 19 अप्रैल को हो चुका है। महाराष्ट्र में पहले पांच चरणों में मतदान होगा। मुंबई में 20 मई को मतदान हुआ, जिसमें पूरा बॉलीवुड मौजूद रहा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां चुनाव के दिन मतदान नहीं कर सकीं? चलिए जानते हैं कौन हैं ये एक्ट्रेस और क्यों ये वोट नहीं डाल पाईं।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण इस समय अपने करियर के टॉप पर हैं और अपनी जल्दी की कल्कि फिल्म में नजर आएंगी। लेकिन कम ही लोगों को ये पता है कि फार्मर वर्ल्ड नंबर 1 बैडमिंटन स्टार प्रकाश पादुकोण की बेटी दीपिका का जन्म डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ था और उनके पास इंडियन पासपोर्ट नहीं है।

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ के पास भी इंडियन नहीं बल्कि ब्रिटिश नागरिकता है। कैटरीना कैफ का जन्म ब्रिटिश हांगकांग में हुआ था। उनके पिता, मोहम्मद कैफ, कश्मीरी मूल के एक ब्रिटिश बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी मां, सुज़ाना, एक ब्रिटिश वकील हैं।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट के पास ब्रिटिश नागरिकता है। उनकी मां सोनी राजदान का जन्म बर्मिंघम में हुआ था।

नोरा फतेही
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर नोरा फतेही मोरक्को से ताल्लुक रखती हैं क्योंकि उनके पेरेंट्स दोनों मोरक्को से हैं। हालांकि, नोरा फतेही के पास कनाडाई नागरिकता है।

जैकलीन फर्नांडीज
जैकलीन फर्नांडीज का जन्म बहरीन में मलेशियाई मां और श्रीलंकाई पिता के घर हुआ था। उनके पास श्रीलंकाई नागरिकता है।

नरगिस फाखरी
काफी समय से लाइमलाइट से दूर नरगिस फाखरी को रॉकस्टार फिल्म से फेम मिला। संयुक्त राज्य अमेरिका की सिटीजन नरगिस फाखरी का जन्म न्यूयॉर्क में एक पाकिस्तानी पिता और एक चेक मां के घर हुआ था।

कल्कि कोचलिन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन का जन्म पांडिचेरी में फ्रेंच पेरेंट्स के यहां हुआ था, जिन्होंने भारत में रहने का फैसला किया था। सूत्रों के मुताबिक, उनके पास फ्रांसीसी पासपोर्ट है।

ये भी पढ़ें: फिल्मों के लिए रही मनहूस, बॉडी का उड़ा मजाक, अब अकेले दी 100 करोड़ की हिट!

First published on: Apr 23, 2024 06:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.