Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

’12 दिन की शूटिंग मानसिक चुनौती…’, The Traitors को Jasmin Bhasin ने क्यों कहा मुश्किल?

करण जौहर का शो 'द ट्रेटर्स' को जैस्मिन भासिन ने मुश्किल और चुनौतीपूर्ण बताया है। वहीं एक्ट्रेस ने शो को लेकर इंटरव्यू में कुछ बातें भी कही। आइए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने शो को लेकर क्या कुछ कहा?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

करण जौहर का लेटेस्ट रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में टीवी से लेकर बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां नजर आ रही हैं। 12 जून को शुरू हुए इस शो में चार कंटेस्टेंट्स बाहर भी हो चुके हैं। इनमें करण कुंद्रा, राज कुंद्रा, साहिल सलाथिया और लक्ष्मी मांचू शामिल हैं। वहीं अब शो की कंटेस्टेंट और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भासिन ने एक इंटरव्यू में शो को लेकर बात की। उन्होंने इस शो को एक चुनौतीपूर्ण शो बताया। आइए आपको भी बताते हैं जैस्मीन ने और क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: Pati, Patni aur Panga में दिखेंगे कौन-कौन से कपल? शो के होस्ट भी हुए रिवील

---विज्ञापन---

जैस्मिन ने क्या कहा?

जैस्मिन ने शो के बारे में बात करते हुए कहा कि इस शो का कॉन्सेप्ट एकदम अलग है लेकिन मानसिक रूप से काफी कठिन है। इस शो की 12 दिन की शूटिंग सबसे ज्यादा कठिन साबित हुई। मानसिक रूप से कठिन ये इसलिए है कि ये शो आपको लोगों के व्यक्तित्व को पहचानना सिखाता है और मैं तो लोगों को समझने में वैसे ही कमजोर हूं।

---विज्ञापन---

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर क्या बोलीं जैस्मिन?

जैस्मिन ने आगे अपनी लाइफ के बारे में भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि अभी मैं बेहद कंफ्यूज हूं, मुझे समझ नहीं आ रहा है कि जो मुझे प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं उन पर फोकस करूं या फिर उन प्रोजेक्ट्स का इंतजार करू जिनमें मुझे रुचि है। आधा साल पूरा कर लिया है लेकिन मुझे अभी तक भी ये समझ नहीं आ रहा है कि मैं आगे क्या करने जा रही हूं।

शो में कौन-कौन?

करण जौहर का ‘द ट्रेटर्स’ अमेजन प्राइम वीडियो पर आ रहा है। वहीं शो में जैस्मिन भसिन को लोग पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वो ट्रेंड कर रही हैं और लोग शो में उनकी पॉजिटिव वाइब्स को काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं जैस्मिन के साथ-साथ शो में अपूर्वा मखीजा, अंशुला कपूर, उर्फी जावेद, रफ्तार, महीप कपूर, पूरव झा और मुकेश छाबड़ा भी नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Housefull 5 की कमाई में लगातार हो रही गिरावट, बॉलीवुड की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म निकली फुस्स!

First published on: Jun 19, 2025 09:46 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola