Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Karisma Kapoor के पूर्व पति की अधूरी रह गई ये ख्वाहिश, दोस्त ने किया खुलासा

 Sunjay Kapur Death: 12 जून 2025 को करिश्मा कपूर की पूर्व पति संजय कपूर का निधन हो गया है, जिसकी वजह से उनके परिवार और दोस्त इस समय सदमे में हैं। संजय कपूर की एक ख्वाहिश थी, जो उनके अचानक चले जाने से अधूरी रह गई है, जिसके बारे में उनकी एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया है।

Edited By : Priyanka | Updated: Jun 15, 2025 17:35
Share :
संजय कपूर की अधूरी ख्वाहिश (Image Credit: Instagram)

 Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर की पूर्व पति संजय कपूर हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। संजय कपूर ने 12 जून को इंग्लैंड में आखिरी सांस ली, बताया जा रहा है कि उनको हार्ट अटैक आया था। संजय कपूर के निधन से उनके परिवारवालों के साथ-साथ दोस्तों को भी गहरा सदमा पहुंचा है। अब संजय की खास दोस्त कल्याणी साहा ने उनके नाम एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने संजय की अधूरी ख्वाहिश का जिक्र किया है।

इंस्टाग्राम पर ‘फैबुलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स’ एक्ट्रेस कल्याणी साहा ने संजय और प्रिया संग अपनी फोटो शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘संजय और मेरी दोस्ती सालों पुरानी है, उसे मेरा सोशल मीडिया पर बार बार पोस्ट करना अच्छा नहीं लगता था। उसे जो भी काम करना था, उसमें बेस्ट होना था। चाहे वो पोलो हो या अपने पिता के बिजनेस की बागडोर संभालना। उसने मुझे बताया था कि वो अजारियस के लिए सबसे परफेक्ट पिता बनना चाहता है और उसे कम से कम 100 साल जीना था।’

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: Zaheer Khan के बेटे का फेस रिवील, ‘चक दे गर्ल’ ने Father’s Day पर शेयर की क्यूट फोटो

First published on: Jun 15, 2025 05:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola