Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shehnaaz Gill की इस हिट फिल्म के सीक्वल में एंट्री, एक्टर संग शेयर की फोटो

Shehnaaz Gill New Film: बिग बॉस 13 से पॉपुलर होने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल ने फैंस को एक खुशखबरी दी है। शहनाज गिल के हाथ एक हिट फिल्म का सीक्वल लग गया है, जिसका उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है। चलिए जानते हैं कि इस फिल्म का नाम क्या है और किस एक्टर के साथ वो नजर आएंगी।

---विज्ञापन---

Shehnaaz Gill
शहनाज गिल (Image Credit: Instagram)

Shehnaaz Gill New Film: शहनाज गिल अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, बिग बॉस 13 के बाद से शहनाज को घर-घर में लोग पहचानते हैं। शहनाज गिल सिंगर और एक्ट्रेस हैं। पंजाबी के साथ बॉलीवुड में भी सलमान खान की फिल्म से वो अपना एक्टिंग डेब्यू कर चुकी हैं। ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली शहनाज गिल के फैंस के लिए खुशखबरी आई है, क्योंकि सबकी फेवरेट सना की एंट्री एक हिट फिल्म के सीक्वल में हो गई है। ये जानकारी खुद शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी है।

यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor के पूर्व पति की अधूरी रह गई ये ख्वाहिश, दोस्त ने किया खुलासा

---विज्ञापन---

इस हिट फिल्म के सीक्वल में दिखेंगी शहनाज

शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है और एक्टर के साथ क्लैपबोर्ड पकड़े फोटो भी शेयर की है। शहनाज गिल ने क्लिपबोर्ड पकड़े फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ फिल्म के हीरो भी दिख रहे हैं। दरअसल, शहनाज गिल पंजाबी फिल्म स्टार गिप्पी ग्रेवाल की अगली फिल्म ‘सिंह वर्सेज कौर 2’ में नजर आने वाली हैं, जो फिल्म ‘सिंह वर्सेज कौर’ का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

---विज्ञापन---

सुरवीन चावला का काटा पत्ता!

साल 2013 में आई फिल्म’सिंह वर्सेज कौर’ में एक्ट्रेस सुरवीन चावला की जोड़ी एक्टर गिप्पी ग्रेवाल के साथ देखने को मिली थी। मगर अब फिल्म के सीक्वल में लगता है कि शहनाज गिल ने सुरवीन चावला की जगह ले ली है और अब वो गिप्पी के साथ रोमांस फरमाती नजर आएंगी। वैसे गिप्पी ने कुछ समय पहले ही फिल्म ‘सिंह वर्सेज कौर 2’ का ऐलान किया था।

---विज्ञापन---

इन फिल्मों में नजर आईं शहनाज गिल 

शहनाज गिल के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो आखिरी फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ है, जो 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी भी लीड रोल में थीं। इससे पहले, शहनाज को साल 2021 में पंजाबी मूवी ‘हौसला रख’ में देखा गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: थियेटर के बाद OTT पर गदर काटने आ रहें अजय देवगन, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी Raid 2?

First published on: Jun 15, 2025 08:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola