Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

TMKOC की नई दयाबेन बनने पर क्या बोलीं काजल पिसल? वायरल फोटो का बताया सच

कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लेकर ऐसी खबरें फैल रही हैं कि शो को लंबे समय बाद नई दयाबेन मिल गई है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस काजल पिसल की दयाबेन के लुक में फोटोज सामने आई थीं, ऐसे में अब एक्ट्रेस ने खुद अपने शो में एंट्री को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

---विज्ञापन---

Kajal Pisal REPLACED Disha Vakani
Kajal Pisal REPLACED Disha Vakani

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: छोटे पर्दे का सबसे पसंदीदा कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं और यह शो लंबे समय से लोगों को एंटरटेन करता आ रहा है। शो कई चाहने वाले हैं, जो शो के किरदारों को भी उतना ही प्यार देते हैं। जेठालाल से लेकर दयाबेन जैसे किरदार इस शो के बाद घर-घर में मशहूर हुए हैं और अब खबरें है कि शो को लंबे समय बाद नई दयाबेन मिल गई है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस काजल पिसल की दयाबेन के लुक में फोटोज सामने आई थीं, ऐसे में अब एक्ट्रेस ने खुद अपने शो में एंट्री को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

यह भी पढ़ें: टूटी 15 साल की शादी, एक्टर ने किया चीट, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा-‘विश्वासघात बर्दाश्त नहीं…’

---विज्ञापन---

दिशा वकानी को काजल ने किया रिप्लेस

दिशा वकानी ने दयाबेन के रोल से खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी, मगर उनके अचानक शो छोड़ने के बाद फैंस काफी दुखी हो गए थे। दिशा को दयाबेन के किरदार में जिस कदर लोगों का प्यार मिला था, उस वजह से मेकर्स को नई दयाबेन लाने में काफी दिक्कतें फेस करनी पड़ी हैं। बीते दिनों खबर सामने आई था कि एक्ट्रेस काजल पिसल ने दिशा वकानी की जगह ली है और वो शो में नई दयाबेन बनकर आएंगी।

---विज्ञापन---

शो में एंट्री पर बोलीं काजल पिसल

टेली टॉक से खास बातचीत में काजल पिसल ने सोनी सब के शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नई दयाबेन बनने की खबरों पर रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने शो में अपनी एंट्री की खबरों को खारिज करते हुए कहा, ‘मैं यह साफ करना चाहती हूं कि ये खबर सच नहीं है। जो खबरें चल रही हैं, वो पूरी तरह से झूठी हैं।’

---विज्ञापन---

वायरल फोटो का क्या है सच

इस दौरान काजल ने अपनी दयाबेन लुक वाली फोटोज पर सफाई देते हुए कहा, ‘ये मेरी पुरानी तस्वीरें हैं जो इस समय वायरल हो रही हैं। हां, मैंने 2022 में दया बेन के लिए ऑडिशन दिया था और वो तस्वीरें अब फिर से सामने आ रही हैं। लेकिन अभी तक, मैं पुष्टि कर सकती हूं कि ये पूरी तरह से फर्जी खबर है।’

---विज्ञापन---

एक्ट्रेल को लोग कर रहे हैं मैसेज

एक्ट्रेस काजल पिसल ने बताया कि उनको इस बारे में कई लोगों के कॉल और मैसेज आ रहे हैं, लेकिन इसमें किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। वो फिलहाल झनक पर काम कर रही हैं, इसलिए ये पूरी तरह से गलत खबर है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘सिकंदर’ का वो विलेन, जिसने 5 मिनट में बनाया माहौल, ‘टाइगर’ से है कनेक्शन

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Mar 31, 2025 01:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola