Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

टूटी 15 साल की शादी, एक्टर ने किया चीट, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा-‘विश्वासघात बर्दाश्त नहीं…’

टीवी जगत की एक जानी-मानी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने पहली बार इंद्रनील सेनगुप्ता से शादी टूटने के बारे में बात की। 15 साल की शादी आखिर क्यों टूटी थी, इस पर पहली बार बरखा ने चुप्पी तोड़ी है।

---विज्ञापन---

Barkha Bisht-Indraneil Sengupta
Barkha Bisht-Indraneil Sengupta

Barkha Bisht: ‘राधे-श्याम’ सीरियल से फेमस होने वाली टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट जिन्हें आपने अभी बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा का सपोर्ट करते देखा था। बरखा बिष्ट ने लंबे समय बाद अपनी शादी, तलाक और विश्वास के बारे में बात की है। बरखा बिष्ट ने हाल में एक इंटरव्यू में एक्टर और अपने पूर्व पति इंद्रनील सेनगुप्ता से अलग होने के बारे में खुलकर बात की। बरखा ने पहली बार तलाक के पीछे की वजह का खुलासा किया है और अपने एक्स हसबैंड पर चीट करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: ‘सिकंदर’ के आगे इस फिल्म ने की बंपर कमाई, बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन भी काटा गदर

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने की शादी बचाने की कोशिश 

‘राधे-श्याम’ में बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी, इसी दौरान इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया है। कुछ वक्त डेटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली थी, मगर शादी के 15 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। बरखा बिष्ट ने इस बारे में पहली बार चुप्पी तोड़ी है और यह भी बताया कि शादी में उनको नील ने धोखा दिया था, लेकिन उसके बावजूद वो 2 साल तक अपनी शादी बचाने में जुटी रहीं। दरअसल, बरखा ने हाल में सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में एक्स हसबैंड की पोल खोल दी है।

---विज्ञापन---

बरखा बिष्ट ने खोली पोल

इस दौरान बरखा बिष्ट ने कहा, ‘इंद्रनील ने शादी से बाहर निकलने का फैसला किया, जिसका कारण वो खुद ही जानते हैं। अगर ये मेरे हाथ में होता, तो मैं अभी भी शादीशुदा होती। हमारी शादी अच्छी रही, चार साल तक, मुझे ऐसा लगने लगा कि काश मैं हर चीज में कम होती, शायद चीजें ठीक हो सकती थीं। बेवफाई, धोखा, एक चॉइस है, दूसरी चॉइस वो है जो आप उसके बाद करते हैं।’

---विज्ञापन---

विश्वासघात पर बोलीं बरखा बिष्ट

टीवी एक्ट्रेस ने इस बारे में आगे बताते हुए कहा, ‘इंद्रनील ने एक चॉइस चुनी, शायद अब वो इसे सही ठहरा सकें। वो सौ वजह दे सकते हैं, क्योंकि उन्हें अपने एक्शन को सही साबित करना है। मगर एक औरत के साथ सबसे बुरी चीज जो आप कर सकते हैं, वो है उसका विश्वास तोड़ना क्योंकि वो विश्वासघात बर्दाश्त नहीं कर सकती।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: OTT पर मचेगा धमाल! अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज होंगी 6 बड़ी फिल्में और सीरीज

First published on: Mar 31, 2025 12:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola