Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

ICU से बाहर आईं Dipika Kakar, पति Shoaib Ibrahim ने व्लॉग जारी कर दिया हेल्थ अपडेट

Dipika Kakar Health Update: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लीवर कैंसर से जूझ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की सर्जरी हुई। वहीं उनके पति और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने दीपिका की हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर की है। शोएब ने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग शेयर कर दीपिका की सर्जरी के बारे में बताया है।

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Dipika Kakar Health Update: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लीवर कैंसर से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस के पति और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने उनकी हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया कि उनकी सर्जरी हो गई है। 14 घंटे तक चली सर्जरी के बाद अब एक्ट्रेस आईसीयू से भी बाहर आ गई हैं। शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग शेयर करते हुए फैंस को दीपिका का हेल्थ अपडेट दिया। साथ ही सर्जरी के बारे में भी विस्तार से बताया। आइए आपको भी बताते हैं शोएब ने क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: Hina Khan ने कैंसर के इलाज के लिए विदेश छोड़ भारत क्यों चुना? एक्ट्रेस ने शेयर किया किस्सा

---विज्ञापन---

तीन दिन बाद आईसीयू से आईं बाहर

शोएब ने अपने व्लॉग में बताया कि दीपिका की सर्जरी सक्सेसफुल हो गई है। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस के लिए दुआ करने के लिए फैंस का धन्यवाद भी किया। शोएब ने व्लॉग में बताया, ‘ईद उल-अजहा के खास मौके पर दीपिका आईसीयू से बाहर आ गई हैं। वो तीन दिनों तक आईसीयू में रही हैं और अब उनकी हालत में भी सुधार देखने को मिल रहा है।’

14 घंटे चली सर्जरी

एक्टर ने आगे कहा कि डॉक्टर्स ने उन्हें नॉर्मल रूम में शिफ्ट कर दिया है। हालांकि दीपिका अभी कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रहेंगी क्योंकि सर्जरी बड़ी थी। वो तकरीबन 14 घंटों तक ओटी में रही हैं। हम सभी पहले काफी परेशान थे क्योंकि डॉक्टर ने पहले ही बता दिया था कि ये सर्जरी लंबी चलेगी। दीपिका को ओटी में सुबह 8:30 बजे ले जाया गया था और रात 11:30 बजे उन्हें बाहर लाया गया।

---विज्ञापन---

अब कैसी है दीपिका की तबीयत?

शोएब ने आगे बताया, ‘हम सब काफी डर गए थे। मैं उनसे तब मिला जब उन्हें आईसीयू में लाया गया। दीपिका के गॉलब्लैडर में भी एक पत्थरी थी, जो सर्जरी के दौरान ही पता चला। डॉक्टर ने सर्जरी के दौरान उसे भी निकाल दिया। वहीं सर्जरी में दीपिका के लीवर का एक छोटा हिस्सा काटना पड़ा जहां ट्यूमर था। लेकिन अब वो खतरे से बाहर हैं और घबराने वाली बात कुछ भी नहीं है। लेकिन हम अभी भी काफी सतर्क रहने वाले हैं।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ananya Pandey ने खुद को बताया एवरेज एक्टर, यूजर्स ने जमकर कर दिया ट्रोल; वीडियो वायरल

First published on: Jun 07, 2025 08:21 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola