Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hina Khan ने कैंसर के इलाज के लिए विदेश छोड़ भारत क्यों चुना? एक्ट्रेस ने शेयर किया किस्सा

Hina Khan Cancer: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में कैंसर पर बात करते हुए रिवील किया है कि उन्होंने अपने इलाज के लिए विदेश की जगह भारत क्यों चुना है? चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Hina Khan Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत फोटोज शेयर कर दी। वहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में एएनआई से अपने कैंसर पर भी बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि क्यों उन्होंने विदेश को छोड़ कैंसर के इलाज के लिए भारत चुना? तो चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने इस पर क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: ‘अभी काम अधूरा…’, IPL 2025 Final को हारने के बाद इमोशनल हुईं प्रीति जिंटा

---विज्ञापन---

जून 2024 में हुआ था कैंसर

हिना ने जून 2024 में अपने कैंसर की घोषणा की थी। उन्होंने इंस्टा पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर कैंसर की खबर अपने फैंस को सुनाई थी। हिना ने एक बार फिर इस पर बात करते हुए बताया कि इलाज के लिए उन्होंने भारत क्यों चुना? एक्ट्रेस ने कहा कि हमने दुनियाभर के डॉक्टर्स से सलाह ली, लेकिन हमें पता चला कि दुनिया में कैंसर का सबसे बेहतरीन इलाज भारत में ही उपलब्ध है।

---विज्ञापन---

भारत में सबसे बेहतरीन सुविधा

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘टाटा अस्पताल एक प्रमुख संस्थान है। ये भारत के सबसे बेहतरीन अस्पतालों में से एक है। वहीं दुनिया में ये सबसे बेहतरीन मेडिकल नेटवर्क से भी जुड़ा है।’ एक्ट्रेस ने आगे बताया कि भारत में इंटरनेशनल लेवल पर कैंसर का उपचार किया जाता है। जब कैंसर की बात आती है तो उसका एक प्रोटोकॉल होता है और वो पूरी दुनिया में सेम ही होता है। वो कहीं भी बदलता नहीं है।

शादी की वीडियो इंस्टाग्राम पर की शेयर

हिना ने अपने फैंस को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि भारत में अब दुनिया की सबसे टॉप सुविधाएं मिलती हैं। ये ही कारण था कि मैंने भी अपने इलाज के लिए भारत ही चुना। बता दें हिना ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। हाल ही में उन्होंने रॉकी जायसवाल संग शादी कर सुर्खियां बटोरी। वहीं एक्ट्रेस ने रॉकी के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल वीडियो भी शेयर की है। इस पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 82 की उम्र में Jeetendra ने किया 855 करोड़ का सौदा, एक झटके में बने अरबपति!

First published on: Jun 07, 2025 07:10 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola