Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shivangi Joshi के आंगन जल्द आएंगी बारात, बहन ने बताई सगाई की तारीख

Shivangi Joshi: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी, जिन्हें लोगों ने सीरियल  'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'नायरा' के रोल में काफी पसंद किया था। शिवांगी जोशी के घर जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है, जिसे सुनकर फैंस काफी खुश हैं। एक्ट्रेस की बहन ने एक वीडियो शेयर कर सगाई की डेट भी फैंस के साथ शेयर की है।

---विज्ञापन---

Shivangi Joshi
Shivangi Joshi (Image Credit: Instagram)

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘नायरा’ के रोल से घर-घर में मशहूर होने वाली एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के फैंस के लिए खुशखबरी आई है। शिवांगी जोशी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर ही चर्चा में रहती हैं और एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। शिवांगी जोशी के घर जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं, सोशल मीडिया पर खुद एक्ट्रेस की बहन शीतल जोशी ने यह गुड न्यूज सभी के साथ साझा की हैं।

यह भी पढ़ें: Dipika Kakar के बाद पॉपुलर सिंगर को हुआ कैंसर, जल्द होगी Jessie J की सर्जरी

---विज्ञापन---

शिवांगी के घर बजेगी शहनाई

शिवांगी जोशी के घर पर खुशियां दस्तक देने वाली हैं, क्योंकि उनके घर जल्द ही बारात आने वाली है। दरअसल, शिवांगी जोशी के घर पर कल यानी 5 जून को सगाई की रस्म होगी। उसके बाद शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। कल शिवांगी की बहन शीतल जोशी सगाई है और उन्होंने खुद एक पोस्ट के जरिए अपनी सगाई की जानकारी सबके साथ शेयर की है।

---विज्ञापन---

वीडियो शेयर कर दी गुड न्यूज

शिवांगी की बहन शीतल जोशी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लिखा दिखाई देता है,’अब इंतजार खत्म हुआ, शीतल और अपूर्व सगाई करने जा रहे हैं। 5 जून 2025 तारीफ नोट कर लें।’ शिवांगी जोशी भी पोस्ट पर कमेंट कर अपनी बहन की खुशी का हिस्सा बनी हैं और बाकी लोग भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

क्या करती हैं शीतल जोशी?

शिवांगी जोशी की बहन शीतल जोशी अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं और इस खबर से पूरा परिवार बहुत खुश है। बता दें कि शीतल जोशी यूट्यूब पर व्लॉग शेयर करती हैं और दोनों की बहनों की बॉन्डिंग भी कमाल है। शिवांगी और उनकी बहन अक्सर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। शिवांगी जोशी इन दिनों अपने नए शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 3’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 16 जून से टेलीकास्ट होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Metro In Dino का ट्रेलर हुआ रिलीज, 4 दिलचस्प प्रेम कहानियों की दिखी झलक

First published on: Jun 04, 2025 04:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola