Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

थियेटर के बाद OTT पर गदर काटने आ रहें अजय देवगन, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी Raid 2?

Raid 2 OTT Release: अजय देवगन, रितेश देशमुख, वाणी कपूर स्टारर 'रेड 2' अब थियेटर के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने आ रही है। आइए जानते हैं कि 'रेड 2' कब और कहां ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।

---विज्ञापन---

Raid 2
रेड 2 (Image Credit: Instagram)

Raid 2 OTT Release: अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ थियेटर में तो लोगों के दिल जीत चुकी है और अब ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार है। अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर ‘रेड 2’  ने भी पहली वाली रेड की तरफ लोगों को इंप्रेस किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की। 1 मई को रिलीज हुई ‘रेड 2’ अब डेढ़ महीने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उतरने जा रही है, चलिए जानते हैं कि किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब अजय देवगन रेड डालने आएंगे।

यह भी पढ़ें: Zaheer Khan के बेटे का फेस रिवील, ‘चक दे गर्ल’ ने Father’s Day पर शेयर की क्यूट फोटो

---विज्ञापन---

OTT पर गदर मचाएगी ‘रेड 2’ 

जी हीं, अगर आप अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’  को थियेटर में देखने से चूक गए हैं, तो अब आप घर बैठे फिल्म का लुफ्त उठा पाएंगे।  दरअसल, एक बार फिर आपको ‘रेड 2’ देखने का मौका जो मिलने वाला है, फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है। मूवी लवर्स जो फिल्मों की ओटीटी रिलीज का इंतजार करते हैं, उनके चलिए बता दें कि ‘रेड 2’  की ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आ गई है।

---विज्ञापन---

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी ‘रेड 2’ 

विलेन के रोल में इस बार ‘रेड 2’  में रितेश देशमुख नजर आए हैं, जिनकी एक्टिंग ने लोगों को फिर से इंप्रेस किया है। इस मूवी में वाणी कपूर ने अजय देवगन की पत्नी का रोल निभाया है, जिनके काम की भी लोग तारीफ कर रहे हैं। ‘रेड 2’ का ओटीटी पार्टनर नेटफ्लिक्स है, जो मूवी के थियेटर में आते ही पता चल गया था।  ऐसे में साफ है कि अजय-रितेश ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रेड 2 के साथ जल्द दस्तक देंगे।

---विज्ञापन---

इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी ‘रेड 2’ 

अजय देवगन की फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और मूवी की ओटीटी रिलीज का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब ‘रेड 2’ की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर जानकारी सामने आई है, रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 27 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor के पूर्व पति की अधूरी रह गई ये ख्वाहिश, दोस्त ने किया खुलासा

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 15, 2025 07:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola