Wednesday, 12 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shefali Jariwala Death के बाद क्या बोले पति Parag Tyagi? बयान हो रहा वायरल

शेफाली जेरीवाल के निधन के बाद उनके पति पराग त्यागी का बयान काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

Edited By : Kirti Soni | Updated: Jun 29, 2025 14:45
Share :
Shefali Jariwala Death

‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन के बाद उनके पति पराग त्यागी पूरी तरह टूट चुके हैं। 27 जून की रात कार्डियक अरेस्ट के चलते शेफाली का निधन हो गया था। 28 जून को ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां पराग का दर्द हर किसी की आंखों को नम कर गया।

पराग त्यागी का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते हुए सभी से हाथ जोड़कर अपील करते नजर आ रहे हैं, “प्लीज मेरी परी के लिए प्रे कीजिए, उसका मजाक मत बनाइए।” उन्होंने मीडिया से भावुक होते हुए कहा कि यह समय संवेदनशीलता का है, न कि तमाशा बनाने का।

---विज्ञापन---

शेफाली के अंतिम दर्शन के दौरान पराग उन्हें चूमते हुए और जमीन पर बैठकर फूट-फूट कर रोते दिखे। उनकी यह हालत देखकर फैंस और इंडस्ट्री के लोग भी भावुक हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतिम संस्कार के दौरान शेफाली की मां बार-बार बेहोश हो रही थीं और पराग खुद बदहवासी की हालत में थे। मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि पोस्टमार्टम हो चुका है और मौत का कारण फिलहाल रिजर्व रखा गया है। शेफाली की निजी जिंदगी की बात करें तो वह पराग त्यागी से 2014 में शादी के बंधन में बंधी थीं।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की ‘किंग’ में दिखेंगे अभिषेक बच्चन, अमिताभ ने बेटे के लिया ट्वीट

---विज्ञापन---
First published on: Jun 29, 2025 02:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola