Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

शाहरुख खान की ‘किंग’ में दिखेंगे अभिषेक बच्चन, अमिताभ ने बेटे के लिखा ट्वीट

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग में अभिषेक बच्चन बतौर विलेन के रूप में नजर आ सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है।

---विज्ञापन---

King movie
King movie

शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसमें एक अहम किरदार अभिषेक बच्चन निभा रहे हैं। खास बात यह रही कि उनके पिता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर एक भावुक ट्वीट कर बेटे को शुभकामनाएं दी हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या लिखा है।

अमिताभ बच्चन ने किया भावुक ट्वीट

बॉलीवुड अभिषेक बच्चन ने शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि फिल्म में अभिषेक एक मजबूत और अहम किरदार निभा रहे हैं, उनका रोल एक विलेन के रूप में नजर आ सकता है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, “एक चाप के कुछ ही दिनों में, रिलीज होने वाली है, और एक नई फिल्म की शुरुआत हो गई है, पहला दिन फिल्म किंग की शूटिंग, मेरा आशीर्वाद भैय्यू, प्यार।” अमिताभ बच्चन अक्सर अपने बेटे के काम को सराहते हैं और सार्वजनिक रूप से उनका हौसला बढ़ाते रहते हैं।

---विज्ञापन---

‘कालीधर लापता’ भी होगी रिलीज

इसके साथ ही अभिषेक बच्चन की एक और फिल्म ‘कालीधर लापता’ जल्द ही दर्शकों के सामने होगी। यह फिल्म 04 जुलाई को जी5 पर रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान की है जो परिवार की जिम्मेदारियों से थककर घर छोड़ देता है और इस सफर में एक बच्चे से मिलता है। यह इमोशनल जर्नी दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है।

यह भी पढ़ें:  Bigg Boss 19 में सबकी नाक में दम करेगी The Traitors की ये हसीना? मेकर्स ने किया अप्रोच

---विज्ञापन---

‘किंग’ में सुहाना खान की भी एंट्री

‘किंग’ फिल्म की एक और बड़ी खासियत है कि इसमें शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके साथ ही इस फिल्म कई बड़े स्टार्स भी अपनी महफिल सजाते हुए नजर आएंगे जिसमें अभिषेक बच्चन की मौजूदगी दर्शकों को एक अलग ट्विस्ट दे सकती है।

फैंस को बेसब्री से इंतजार

अभिषेक बच्चन के फैंस उन्हें शाहरुख के साथ स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, और अब दर्शक इसके ट्रेलर और बाकी की अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala Death के बाद पहली बार स्पॉट हुए पति पराग त्यागी, जानें किस हालत में दिखे एक्टर

First published on: Jun 29, 2025 02:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola