---विज्ञापन---

Salman Khan फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! घटना को अंजाम देने पहले किया ये काम

Salman Khan Firing Case: सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले के दोनों आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने इन आरोपयों के लॉरेंस बिश्नोई से लिंक होने को लेकर जानकारी दी है।

Salman Khan Firing Case

Salman Khan Firing Case: सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में पल-पल नए अपडेट सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार के घर के बाहर दो अज्ञात बाइक सवारों के गोलियां चलाने के बाद मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट हो गई थी। इतना ही नहीं महज दो दिन के अंदर ही क्राइम ब्रांच ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के कच्छ जिले से अरेस्ट भी कर लिया। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी, जिसमें उन्होंने इस केस से जुड़ी कई अहम जानकारी शेयर की है।

पुलिस ने दी जानकारी

मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सोमवार को ये केस मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट नौ को ट्रांसफर किया गया था। इसके बाद ही जांच में सामने आया था कि यह घटना एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। इसके बाद सोर्स के इस्तेमाल से क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात इन्हें गुजरात के कच्छ जिले में एक मंदिर परिसर से अरेस्ट किया है। कच्छ-पश्चिम के उप महानिरीक्षक महेंद्र बागड़िया ने पुष्टि की है कि इन दोनों सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

 

तीन बार रेकी, 5 बार राउंड फायरिंग

इन आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि इस घटना से पहले उन्होंने तीन बार मिस्टर खान के घर की रेकी की थी। इतना ही नहीं इस उन्होंने रविवार तड़के सुबह 4.50 बजे गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन नहीं बल्कि 5 राउंड फायरिंग की थी। बताते चले कि एक गोली तो एक्टर के घर की बालकनी पर भी चलाई थी, जहां सलमान खान को अक्सर खड़े देखा जाता है।

आरोपियों का बिहार से कनेक्शन

क्राइम ब्रांच की टीम ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान 24 साल के विक्की गुप्ता और 21 साल के सागर कुमार पलक के तौर पर हुई है और यह दोनों बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानों तो इन दोनों आरोपियों का बिश्नोई गैंग से कनेक्शन होने के सबूत मिले हैं और अब इस मामले में क्राइम ब्रांच लॉरेंस बिश्नोई से भी पूछताछ कर सकती है।

यह भी पढ़ें: नहीं रहे सिंगर और म्यूजिशियन, 90 साल की उम्र में ली आखिरी सांस 

First published on: Apr 16, 2024 02:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.