क्रिकेट जगत ने भारत को कई बड़ी हस्तियां दी हैं। चाहे वो सचिन तेंदुलकर हो या फिर हरभजन सिंह, हर किसी ने क्रिकेट में खुद को साबित कर नाम बनाया है। वहीं एक क्रिकेटर ऐसा भी रहा है जिसने तेंदुलकर और सौरभ गांगुली जैसे दिग्गजों के साथ क्रिकेट खेला, लेकिन बाद में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। 1996 क्रिकेट विश्व कप जैसे मैच खेलने के बाद भी इस पूर्व क्रिकेटर ने क्रिकेट की दुनिया को छोड़कर एक्टिंग में हाथ आजमाया। हालांकि फिल्मी दुनिया में उनका करियर कुछ खास नहीं रहा। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर हम किसकी बात कर रहे हैं? तो बता दें ये कोई और नहीं बल्कि सलील अंकोला हैं। चलिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।
यह भी पढ़ें: Criminal Justice 4 देखने को मजबूर करेंगे ये 5 कारण, कोर्ट रूम ड्रामे के साथ मिलेगा सस्पेंस का डोज
कम उम्र में छोड़ा क्रिकेट
सलील अंकोला वो खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने महज 28 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपने करियर में 1989 से 1997 तक 20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। लेकिन सलील ने क्रिकेट छोड़ फिल्मों में एक्टर बनने का रिस्क ले क्रिकेट जगत से ही संन्यास ले लिया। इसके बाद वो पूरी तरह से एक्टिंग की दुनिया में आ गए।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
बॉलीवुड में कैसा रहा करियर?
सलील ने बॉलीवुड में कदम रखने के बाद ‘कुरुक्षेत्र’, ‘पिताह’, ‘चुरा लिया है तुमने’ और ‘रिवायत’ जैसी फिल्में कीं। वहीं ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। वहीं इसके बाद उन्होंने साल 2006 में टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में भी कदम रखा। उस समय इस शो को अरशद वारसी होस्ट कर रहे थे। सलील इस शो के पहले हफ्ते में ही घर से बाहर हो गए थे।
डाउनफॉल के बाद लगी बुरी लत
एक के बाद एक डाउनफॉल देखने के बाद सलील को शराब पीने की बुरी लत लग गई। बस फिर क्या था इसके बाद उनके करियर का ग्राफ तेजी से नीचे जाता रहा। उनका फिल्मी करियर बर्बाद हो गया। वहीं साल 2011 में एक्टर की 19 साल पुरानी शादी भी खत्म हो गई। वहीं इसके बाद सलील ने टीवी से वापसी करने का फैसला किया और उन्होंने कलर्स टीवी के शो कर्मफल दाता शनि में सूर्य देव का किरदार निभाया। जो 2 साल तक टीवी पर छाया रहा।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सलील की क्रिकेट में वापसी
वहीं इसके बाद सलील अंकोला ने क्रिकेट में भी फिर से वापसी की। 2020 से 2021 तक उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के चीफ सेलेक्टर के रूप में काम किया। इसके साथ ही जनवरी 2023 से सितंबर 2024 तक वे भारतीय मेल क्रिकेट टीम के सेलेक्टर भी रहे। अब सलिल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मराठी में कमेंट्री करते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या Karan Johar का शो The Traitors है स्क्रिप्टेड? Anshula Kapoor ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी