Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Criminal Justice 4 देखने को मजबूर करेंगे ये 5 कारण, कोर्ट रूम ड्रामे के साथ मिलेगा सस्पेंस का डोज

Criminal Justice 4: जियो हॉटस्टार पर क्रिमिनल जस्टिस 4 सीरीज ट्रेंड कर रही है। अगर आपने अभी तक ये सीरीज नहीं देखी है तो 5 कारण आपको पंकज त्रिपाठी की इस सीरीज को देखने के लिए मजबूर कर देंगे। चलिए जानते हैं आखिर हम किन पांच कारणों की बात कर रहे हैं?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Criminal Justice 4: जियो हॉटस्टार का सबसे चर्चित शो ‘क्रिमिनल जस्टिस’ अपने चौथे सीजन के साथ वापस लौट आया है। शो में नई कहानी और नए ट्विस्ट देखने वाले हैं। पंकज त्रिपाठी हर बार की तरह इस बार भी मर्डर केस में फंसे बेगुनाह को जेल के सलाखों से बचाते नजर आ रहे हैं। इस बार मेकर्स ने एक अलग ट्रिक लगाई है। शो के एक-एक एपिसोड को गुरुवार को रिलीज किया जा रहा है। इस हिसाब से अब तक शो के पांच एपिसोड रिलीज कर दिए गए हैं। इससे ऑडियंस शो को देखने के लिए और ज्यादा एक्साइटेड हो गई है। आइए आज हम आपको शो के वो 5 कारण बताते हैं जो शो को देखने के लिए आपको मजबूर कर देंगे। चलिए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो 5 कारण?

यह भी पढ़ें: क्या Karan Johar का शो The Traitors है स्क्रिप्टेड? Anshula Kapoor ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

---विज्ञापन---

पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग

पंकज त्रिपाठी इस शो के असली हीरो हैं। पिछले तीन सीजन में अपनी हंसमुख एक्टिंग के साथ वो फैंस को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं। वहीं इस शो में भी उनकी एक्टिंग में वही पहले सीजन वाली बात नजर आई। शो को देखते हुए लगता है कि माधव मिश्रा का किरदार उनके अलावा और कोई नहीं कर सकता। अपने मजाकिया अंदाज से सीरियस केस सुलझाते हुए पंकज त्रिपाठी ने शो में जान डाल दी है।

---विज्ञापन---

सस्पेंस, थ्रिलर और कहानी

शो में इस बार फैमिली केस देखने को मिल रहा है। जहां एक फैमिली के मुखिया राज नागपाल की गर्लफ्रेंड का मर्डर हो जाता है जो उनकी बेटी की केयर टेकर भी होती हैं। वहीं मर्डर का इल्जाम राज नागपाल पर ही लगता है। अब इसके बाद हर एक एपिसोड में अलग-अलग सस्पेंस के साथ शो आगे बढ़ता है, जो आपको अंत तक देखने पर मजबूर करता है।

कानूनी लड़ाई

केस सुलझाते हुए शो में कोर्ट रूम ड्रामा भी देखने को मिलता है। जहां माधव मिश्रा अपने क्लाइंट को इंसाफ दिलाते नजर आते हैं तो वहीं उनके विपक्षी वकील उनके क्लाइंट को गुनहगार साबित करते नजर आते हैं। कोर्ट में वकीलों के बीच नोक-झोंक देखना शो के प्रति और ज्यादा दिलचस्पी बढ़ा देता है।

---विज्ञापन---

स्टारकास्ट

शो में हर बार की तरह कुछ किरदारों को छोड़कर कास्ट बदलती नजर आई। इस बार शो में कई नए किरदार जुड़े, जिनमें मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, आशा नेगी, बरखा सिंह और खुशी भारद्वाज शामिल हैं। वहीं पुराने किरदारों के साथ मिलकर नए किरदारों की जुगलबंदी ने शो में चार चांद लगा दिए। शो देखते हुए लगता है कि ये सभी सितारे किरदार को जी रहे हैं, जो शो को और इंटरेस्टिंग बना देता है।

---विज्ञापन---

मर्डर मिस्ट्री

इस बार के सीजन में मर्डर मिस्ट्री फैमिली से जुड़ी है। जिस फैमिली में मर्डर हुआ उसी के मुखिया सदस्यों को पुलिस मर्डर केस में आरोप कर लेती है। इसके बाद शो का पूरा प्लॉट इस पर बेस्ड है। शो में हर किसी पर शक की सूईं घूमती नजर आती है। लेकिन असली कातिल कौन है उसके लिए आपको शो के लास्ट एपिसोड का इंतजार करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: ‘मेरे स्टंट टॉम एंड जेरी…’, Tom Cruise से तुलना के बाद Akshay Kumar ने क्यों कही ये बात?

---विज्ञापन---
First published on: Jun 18, 2025 10:20 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola