---विज्ञापन---

भूखे पेट स्टेशन पर बिताई रातें, हिंदू से बने ईसाई, आज हैं इंडस्ट्री के डांसर किंग, पहचाना कौन?

Remo D Souza Birthday: आज फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा का बर्थडे है, इस खास दिन पर जानते हैं कि हिंदू से वो कैसे ईसाई बने।

Remo Dsouza

Remo D Souza Birthday: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में रेमो डिसूजा एक ऐसा नाम है जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। कभी एक-एक पैसे को मोहताज रहने वाले कोरियोग्राफर आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। लग्जरी लाइफ जीने वाले रेमो आज जिस मुकाम पर हैं उसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। आज कोरियोग्राफर का बर्थडे है तो इस खास दिन पर उनके बारे में कुछ खास बातें जानते हैं।

क्या है असली नाम?

रेमो का जन्म 2 अप्रैल 1972 को बेंगलुरु में हुआ था। उनका असली नाम नाम रमेश गोपी नायर है। कोरियोग्राफर के दोस्त उन्हें प्यार से रेमो कहकर बुलाते थे। ऐसे में जब रमेश अपना करियर बनाने के लिए माया नगरी मुंबई आए तो अपने निक नेम को भी अपना लिया और ऐसा फेम पाया कि आज देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी जाने जाते हैं।

हिंदू से क्यों बने इसाई

रेमो का जन्म हिंदू परिवार में हुआ था, उनके पिता एयरफोर्स में काम करते थे, और मां हाउस वाइफ थी। तीन भाई बहनों में रेमो सबसे बड़े थे। असल में हिंदू परिवार के बेटे ने बाद में गरीबी से तंग आकर इसाई धर्म अपना लिया। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है, ये सब कही सुनी बातें हैं।

बैक ग्राउंड डांसर के रूप में किया काम

आज इतने बड़े कोरियोग्राफर बन चुके रेमो ने कभी इंडस्ट्री में बतौर बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया। रेमो ने ‘परदेस’ के गाने ‘मेरी महबूबा’ में शाहरुख खान के पीछे डांस किया है। इसके अलावा और भी कई फेमस स्टार्स के पीछे खड़े होकर डांस कर चुके हैं। लेकिन एक गाने ने रेमो की किस्मत चमका दी, और वो गाना था उर्मिला मातोंडकर की फिल्म ‘रंगीला’ का। इस गाने में रेमो ने कोरियोग्राफर अहमद खान को असिस्ट किया था।

ऐसे मिला फेम

रेमो ने संजय दत्त की फिल्म ‘कांटे’ का आइटम सॉन्ग ‘इश्क समंदर’ कोरियोग्राफ किया था। इस गाने ने ऐसा जोर पकड़ा कि वो हर घर में हिट हो गए। फिर वो बन गए इंडस्ट्री में फेमस कोरियोग्राफर, जिन्होंने कई लोगों की मदद कर उन्हें मुकाम तक पहुंचाया है। अब वो कई रियलिटी डांस शो के जज भी बनते हैं।

इतनी है नेटवर्थ

कभी फुटपाथ पर भूखे पेट रातें बिताने वाले रेमो डिसूजा आज फेमस कोरियोग्राफर हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अब रेमो के पास आठ मिलियन डॉलर यानी करीब 58 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके अलावा उनका मुंबई में एक आलीशान घर है और कई लग्जरी गाड़ियों में वो सफर करते हैं।

यह भी पढ़ें: सिंपल सा दिखने वाला लड़का, पिता की बंदूक चुरा ‘मैदान’ में निकला

First published on: Apr 02, 2024 10:31 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.