Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sitaare Zameen Par के OTT राइट्स के लिए Netflix ने भेजा करोड़ों का ऑफर?

Sitaare Zameen Par OTT Rights: आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर ऐसी खबरें है कि ये सीधे यूट्यूब पर आएगी। मगर इस बीच अब खबर आई है कि इस फिल्म के ओटीटी राइट्स के लिए नेटफ्लिक्स ने एक बड़ी कीमत मेकर्स को ऑफर की है।

---विज्ञापन---

Sitare zameen par
Sitare zameen par (Image Credit: Instagram)

Sitaare Zameen Par OTT Rights: सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म से आमिर पूरे 3 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं, आखिरी बार वो साल 2022 में आई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए थे। फिल्म को लेकर खबरें हैं कि ये यूट्यूब पर आ सकती है। मगर इस बीच लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सितारे जमीन पर’ पर नेटफ्लिक्स की नजरें हैं और नेटफ्लिक्स ने मूवी के ओटीटी राइट्स् के लिए बड़ी रकम मेकर्स को ऑफर की है। आइए जानते हैं कि आमिर खान की नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के लिए नेटफ्लिक्स कितनी रकम देने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: Maalik Teaser: ‘सच का मुर्शिद है वो…’ राजकुमार राव का लुक देख कांप उठे लोग, देखें टीजर

---विज्ञापन---

क्यों चर्चा में है ‘सितारे जमीन पर’?

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के ट्रेलर को काफी बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए थे कि आमिर एक बार फिर हॉलीवुड मूवी के रीमेक को लेकर आ रहे हैं। ट्रेलर रिएक्शन के बाद नेटफ्लिक्स ने फिल्म के लिए 60 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, मगर उसके बाद आमिर खान की फिल्म को लेकर ऐसी खबरें सामने आने लगी कि वो इसे यूट्यूब पर उतारने का प्लान कर रहे हैं, तो अब नेटफ्लिक्स ने दोगुनी रकम का ऑफर किया है।

---विज्ञापन---

नेटफ्लिक्स ने कितने करोड़ का दिया ऑफर

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के डिजिटल राइट्स पर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपनी नजरें गढ़ाए बैठा है। ऐसे में नेटफ्लिक्स ने अब मेकर्स को पूरे 125 करोड़ रुपये का बड़ा ऑफर दिया है,जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। मूवी की यूट्यूब रिलीज को रोकने के लिए नेटफ्लिक्स ने सीधे दोगुनी रकम मेकर्स को ऑफर कर दी है। हालांकि अभी ये पुष्टि नहीं हुई है कि मेकर्स ने इस ऑफर को एक्सेप्ट किया है या नहीं। इस तरह नेटफ्लिक्स ने बाकी ओटीटी प्लेटफॉर्म को खुला चैलेंज दे दिया है और अब देखना ये होगा कि आने वाले दिनों में आमिर की फिल्म के लिए कौन-कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मेकर्स को अप्रोच करते हैं।

इस दिन रिलीज होगी आमिर की फिल्म

आमिर खान स्टारर ‘सितारे जमीन पर’  20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा अहम रोल में दिखने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार था, जिसके बाद से फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट भी डबल हो गई है। ‘सितारे जमीन पर’  की रिलीज के बीच आमिर खान ने कहा कि वो अपनी फिल्म तारे जमीन पर को यूट्यूब पर उतारने की बात कही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ender Game एक्ट्रेस ने रचाई शादी, कौन हैं पति Josh Allen? ड्रीमी वेडिंग फोटोज हुईं वायरल

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2025 05:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola