Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raanjhanaa: ‘कुंदन’ की अधूरी मोहब्बत, क्लाइमेक्स देख रोए लोग, 12 साल पहले आई फिल्म ने जीते थे 8 अवॉर्ड

12 years of Raanjhanaa: 12 साल पहले सोनम कपूर स्टारर रांझणा रिलीज हुई थी, इस फिल्म में एक दुबला-पतला हीरो पहली बार बॉलीवुड फिल्म में नजर आया था। मगर रिलीज के बाद उसी हीरो ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। हम फिल्म के एक्टर धनुष की बात कर रहे हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर पहली ही बॉलीवुड मूवी से इंडस्ट्री में छा गए थे।

---विज्ञापन---

Raanjhanaa
रांझणा को हुए 12 साल (Image Credit: Social media)

12 years of Raanjhanaa: 21 जून 2013 को फिल्म ‘रांझणा’ रिलीज हुई थी, जिसका डायरेक्शन आनंद एल राय ने किया था। इस फिल्म को आए 12 साल बीत चुके हैं, लेकिन इसका क्रेज अभी तक लोगों के दिमाग से उतरा नहीं है। प्रेम कहानियां तो लोगों ने पहले भी कई देखी थीं, लेकिन सोनम कपूर और धनुष स्टारर ‘रांझणा’ ने लोगों इस कदर इंप्रेस किया था कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ नोट छापे थे और स्टारकास्ट ने भी लोगों का दिल जीत लिया था। खासतौर पर ‘रांझणा’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले साउथ एक्टर धनुष की एक्टिंग के तो लोग कायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें: कौन है Diana Penty के बॉयफ्रेंड हर्ष सागर? बॉलीवुड से है खास कनेक्शन

---विज्ञापन---

‘कुंदन’ की अधूरी मोहब्बत

ऐसी फिल्में कम ही देखने को मिलती हैं, जिनके किरदारों के नाम लोगों के जहन में हमेशा के लिए जिंदा रह जाते हैं। ‘रांझणा’ उन्हीं में से एक फिल्म है, जिसके नाम से ज्यादा मूवी को कुंदन और जोया की कहानी के तौर पर याद करते हैं। बनारस के कुंदन और जोया जिनके रास्ते अलग-अलग थे, लेकिन मोहब्बत ने दोनों को मिला दिया। मुस्लिम परिवार की जोया और हिंदू ब्राह्मण कुंदन से बचपनें में दिल लगा बैठती है, लेकिन दोनों के रिश्ते के खिलाफ लड़की का परिवार उसे दिल्ली पढ़ने के लिए भेज देता है। दिल्ली आकर जोया अपनी नई लाइफ में इस कदर खो जाती है कि वो कुंदन और उसके प्यार को भूल बैठती है। दूसरी तरफ कुंदन का प्यार वक्त के साथ बढ़ता रहता है। जोया को किसी और से प्यार हो जाता है और कुंदन के हिस्से आती है, अधूरी मोहब्बत की तकलीफ।

---विज्ञापन---

एक्टर धनुष की दमदार एक्टिंग

सोनम कपूर और धनुष के अलावा मूवी में अभय देओल, स्वरा भास्कर और मोहम्‍मद जीशान अयूब अहम रोल में नजर आए हैं। मूवी में अधूरी मोहब्बत ही नहीं एकतरफा इश्क भी दिखाया गया है। जैसे कुंदन को जोया से इश्क था, वैसे ही बिंदिया (स्वरा भास्कर) को उनसे एकतरफा प्यार करती है। दुबले-पतले धनुष ने कुंदन के रोल को जिस तरह से खुद में ढ़ाला है, उसने लोगों को अपना फैन बना दिया था। कुंदन के रोल में धनुष ने कॉमेडी, रोमांस और बनारसी लड़के का जुनून पर्दे पर बेहतरीन ढ़ग से उतारा था, जिसकी वजह से आज भी लोग उनको कुंदन के नाम से ही पुकारते हैं। कुंदन का रोल धनुष के करियर के शानदार किरदारों में से है और इसके लिए उन्होंने हिंदी तक सीखी थी।

---विज्ञापन---

क्लाइमेक्स देख रोए दर्शक 

सोनम कपूर और धनुष स्टारर ‘रांझणा’ के डायलॉग्स भी खूब फेमस हुए थे और लोगों की जुबान पर चढ़ गए थे। ‘रांझणा’ का क्लाइमेक्स आज भी लोग देखकर रोने लगते हैं, आखिरी सीन और कुंदन के डायलॉग को देखकर हर कोई रोया था और उस सीन को देखने के बाद लास्ट में लोगों के मुंह से बस काश ही निकला था।

---विज्ञापन---

फिल्म ‘रांझणा’ ने जीते 8 अवॉर्ड्स 

धनुष की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘रांझणा’ साल 2013 की हिट फिल्मों में से एक थी और आईएमबीडी के मुताबिक, सोनम कपूर की फिल्म ने पूरे 8 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स, दैनिक भास्कर बॉलीवुड वेब अवार्ड्स, ग्लोबल इंडियन म्यूजिक अवार्ड्स, बॉलीवुड हंगामा सर्फर्स चॉइस मूवी अवार्ड्स, और स्क्रीन अवार्ड्स उस साल फिल्म ‘रांझणा’ ने अपने नाम किए थे।

‘रांझणा’ के मेकर्स हो गए थे मालामाल

साल 2013 में आई फिल्म ‘रांझणा’ को कथित तौर पर 45 करोड़ के बजट में मेकर्स ने तैयार किया था। इस फिल्म ने दुनियाभर में करीबन  बॉक्स ऑफिस पर 105 करोड़ रुपये की कमाई की थी। भारत में भी फिल्म ने 94 करोड़ के करीबन कलेक्शन किया था और फिल्म को अब 12 साल हो चुके हैं और फिल्म को लेकर लोगों का बज उसकी तरह बरकरार है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai एक्ट्रेस की टूटी शादी, 15 साल बाद पति से अलग हुईं Lata Sabharwal

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 21, 2025 05:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola