Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

फूफाजी के निधन पर Priyanka Chopra का छलका दर्द, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Priyanka Chopra Emotional Post: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता के बाद अब उनके फूफाजी ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। प्रियंका ने अपने फूफाजी के निधन पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

---विज्ञापन---

Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा (Image Credit: social media)

Priyanka Chopra Emotional Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता का कल 16 जून 2025 की शाम निधन हो गया है और इस खबर से एक्ट्रेस के परिवार में मातम छा गया है। मन्नारा के पिता रमन राय हांडा ने दिल्ली में आखिरी सांस ली, बताया जा रहा है कि वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मन्नारा और उनकी बहन मिताली को इस खबर के सामने आने के बाद एयरपोर्ट पर बदहवास हालत  में देखा गया। मन्नारा चोपड़ा के पिता के निधन पर अब उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा ने भी इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: Netflix पर इस दिन रिलीज होगी ‘आप जैसा कोई’, 22 साल छोटी हीरोइन संग रोमांस करेंगे R Madhavan

---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा का इमोशनल पोस्ट 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और मन्नारा दोनों बहनें हैं। दरअसल, मन्नारा की मम्मी प्रियंका की बुआ हैं, ऐसे में अपने फूफाजी के निधन पर एक्ट्रेस ने मन्नारा, मिताली और अपनी बुआ कामिनी को टैग करते हुए भावुक नोट शेयर किया है। प्रियंका ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने लिखा, ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आराम से रहें रमन अंकल (फूफाजी)। ओम शांति।’

---विज्ञापन---

मुंबई में कल होगा अंतिम संस्कार

मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा पेशे से वकील थे और उनकी शादी प्रियंका की बुआ कामिनी से हुई थी। मन्नारा चोपड़ा के पिता का कल 18 मई को मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मुश्किल घड़ी में मन्नारा अपनी मां और बहन के साथ खड़ी हैं और उनको सहारा दे रही हैं। मन्नारा के पति का निधन के पीछे की वजह को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

---विज्ञापन---

प्रियंका के भाई ने जताया दुख

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर मन्नारा की स्टोरी री-शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पिता वकील रमन हांडा के देहांत की जानकारी दी है। सिद्धार्थ ने पोस्ट में लिखा, ‘रमन अंकल आपकी याद आएगी।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की एक्ट्रेस के पति को आया था हार्ट अटैक, अब कैसी है हालत?

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 17, 2025 01:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola