Aap Jaisa Koi release date: नेटफ्लिक्स पर जल्द ही दर्शकों को एक नई मॉर्डन लव स्टोरी देखने को मिलने वाली है। इस फिल्म में आर माधवन और फातिमा सना शेख की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी। फातिमा और माधवन स्टारर ‘आप जैसा कोई’ का फर्स्ट लुक तो पहले ही सामने आ चुका था, लेकिन अब नेटफ्लिक्स ने अपनी नई फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। आइए जानते हैं कि ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोगों को देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें: 27 जून को बॉक्स ऑफिस पर सुपरक्लैश, एक साथ भिड़ेंगी 5 फिल्में, 1 हो रही री-रिलीज
नेटफ्लिक्स पर आएगी ‘आप जैसा कोई’
आर माधवन और फातिमा सना शेख की फिल्म ‘आप जैसा कोई’ को विवेक सोनी डायरेक्ट कर रहे हैं, जो पहले भी इसी तरह की एक कहानी से लोगों का दिल जीत चुके हैं। सान्या मल्होत्रा स्टारर ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ को भी विवेक ने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म की छोटी-सी झलक मेकर्स दिखा चुके हैं और मूवी में फातिमा मिस बॉस के किरदार में दिखने वाली हैं। आर माधवन को देखकर आपको ‘तनु वेड्स मनु’ वाले सीधे शरीफ डॉक्टर मनु की याद आ जाएगी।
कब रिलीज होगी ‘आप जैसा कोई’
नेटफ्लिक्स ने 17 जून को अपकमिंग फिल्म ‘आप जैसा कोई’ का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने रिलीज डेट का ऐलान किया है। फातिमा सना शेख और आर माधवन की फिल्म ‘आप जैसा कोई’ अगले महीने 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। पोस्टर में एक बेंच पर नीली साड़ी में फातिमा और उनके साथ नीली ही शर्ट में आर माधवन बैठे हुए हैं और एक दूसरे को देखकर स्माइल कर रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
2025 की एक और नई जोड़ी
साल 2025 में कई फ्रेश जोड़ियां स्क्रीन पर दिखने वाली हैं, जिसमें एक नाम फातिमा सना शेख और आर माधवन का भी शुमार हो गया है। 33 साल की फातिमा के साथ 55 साल के माधवन की जोड़ी पहली बार साथ आ रही हैं और अब देखना है कि इस ऑनस्क्रीन कपल को लोग साथ में कितना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें: Kuberaa Trailer की 5 दिलचस्प बातें, जो फिल्म देखने पर करेंगी मजबूर