Mitali Nag Husband Gets Heart Attack: ‘गुम है किसी के प्यार में’ में ‘देव्यानी’ का रोल निभा चुकीं टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस मिताली नाग अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। मिताली नाग के पति को हार्ट अटैक आया था, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद दी है। इस खबर के सामने आते ही एक्ट्रेस के फैंस काफी परेशान हो गए हैं, और एक्ट्रेस की पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। फादर्स डे से एक दिन पहले मिताली नाग के हस्बैंड को हार्ट अटैक आया था, एक्ट्रेस ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस के पति की हालत अब कैसी है?
यह भी पढ़ें: Netflix पर इस दिन रिलीज होगी ‘आप जैसा कोई’, 22 साल छोटी हीरोइन संग रोमांस करेंगे R Madhavan
3 दिन पहले आया हार्ट अटैक
एक्ट्रेस मिताली नाग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि फादर्स डे से एक दिन पहले यानी 14 जून को उनके पति को हार्ट अटैक आया था। वीडियो में अस्पताल में उन्हें जिंदगी और मौत के बीच लड़ते दे खा जा सकता है। देखा जा सकता है कि वो अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए हैं और डॉक्टर और नर्स सब उनका चेकअप कर रहे हैं। अब इस बात को दिन बीत चुके हैं और एक्ट्रेस की नई पोस्ट देखने के बाद हर कोई अपनी चिंता जाहिर कर रहा है।
अब कैसी है एक्ट्रेस के पति की हालत?
‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम एक्ट्रेस मिताली राज ने बताया है कि अब उनके पति अब घर वापस आ चुके हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘फादर्स डे से एक दिन पहले हमने हमारी लाइफ के सबसे बड़े डर का सामना किया। मेरे पति को हार्ट अटैक आया था और उनकी एंजियोप्लास्टी करवाई गई।’ वीडियो में भी देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस पति घर लौट आए हैं और अपने बेटे के साथ हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब मिताली के पति की हालत पहले से बेहतर है और वो अपने परिवार के पास हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
बेटे ने पिता को दिया खास कार्ड
मिताली नाग के बेटे ने अपने पापा को अपने हाथ से बनाकर खास कार्ड दिया है, जिसमें उन्होंने एक खास डायग्राम बनाया है। कैप्शन में आगे लिखा है, ‘जब मेरे पति घर वापस आए तो मेरे बेटे ने दिल का वो डायग्राम उठाया, जिसमें डॉक्टरों ने हमें ब्लॉकेज दिखाए थे, इसके बाद उसने अपना वर्जन बनाने का सोचा।’ वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे एक्ट्रेस के बेटे ने अपने पापा के लिए स्पेशल कार्ड बनाया है, जिसमें उसने उनके हार्ट के डायग्राम को बनाया है और उनके लिए खास नोट भी लिखा है।
यह भी पढे़ं: The RajaSaab Teaser: प्रभास की ‘द राजा साब’ का टीजर आउट, देख क्या बोले फैंस?