Bigg Boss Fame Priya Malik: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 9’ फेम प्रिया मलिक (Priya Malik) इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है और यह उनका पहला बेबी है। प्रिया मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके फैंस बेसब्री से उनके लाडले की झलक देखने के लिए बेताब हैं। ऐसे में बैशाखी के मौके पर प्रिया अपने बेटे की चेहरा रिवील कर दिया है।
एक्ट्रेस ने रिवील किया बेटे का चेहरा
बिग बॉस फेम प्रिया मलिक ने इंस्टाग्राम पर बेटे जोरावर का पहली बार फेस रिवील किया है। एक्ट्रेस बैशाखी के मौके पर अपने पति करण बख्शी और बेटे जोरावर के साथ फोटो शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने बेटे को अपनी गोद में थामा हुआ है। फोटो में छोटे से जोरावर ने मैरुन रंग की पगड़ी हुई है, जिसमें वो बेहद क्यूट लग रहे हैं। फोटो तीनों लोग के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिल रही है।
क्यूटनेस के दीवाने हुए फैंस
प्रिया मलिक ने बेटे का फैस दुनिया को दिखाते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जोरावर साहिब सिंह बख्शी की तरफ से बैसाखी दियां लाख-लाख बधाईयां।’ प्रिया की पोस्ट पर लोग उनके बेटे की क्यूटनेस के मुरीद हो गए हैं और पोस्ट पर कमेंट कर जमकर उसकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘बेबी बहुत क्यूट है।’ दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘प्यारा परिवार।’ तीसरे यूजर ने कमेंट में कहा, ‘बधाई हो!!! कैसे कुउउते!! हमें जल्द ही खेलने की तारीख तय करनी होगी!’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘प्रिया को बधाई. क्या प्यारी है।’
शादी के 2 साल बाद बनीं मां
प्रिया मलिक ने साल 2022 में करण बख्शी से गुरुद्वारे में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। प्रिया की यह दूसरी शादी है और शादी के 2 साल बाद एक्ट्रेस मां बनी हैं। 1 अप्रैल 2024 को एक्ट्रेस ने अपने बेटे का स्वागत किया था, अब एक्ट्रेस ने बेटे के चेहरे का दीदार दुनिया को कराया है। बिग बॉस हाउस में प्रिया मलिक ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी
यह भी पढ़ें: Salman Khan के घर के बाहर चली गोली, भारी सुरक्षा के बीच बाइक पर आए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस