---विज्ञापन---

Salman Khan के घर के बाहर चली गोली, भारी सुरक्षा के बीच बाइक पर आए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

Salman Khan: सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार सुबह 4.50 बजे दो अनजान बाइकसवारों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

Salman Khan
इमेज क्रेडिट: गूगल

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर के घर के बाहर भारी सुरक्षा के बीच दो अनजान बाइक सवारों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हवा में फायरिंग की है। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है, क्योंकि सलमान खान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उसके बाद से वो हैवी सिक्योरिटी में रहते हैं, इसके बावजूद एक्टर के घर के बाहर फायरिंग जैसी घटना के बाद फैंस और एक्टर का परिवार परेशान हो गए हैं।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार सुबह 4.50 बजे दो अनजान शख्स बाइक पर आए थे और उन्होंने तीन राउंड फायरिंग करने के बाद वो तुंरत वहां से भाग निकले। इन दोनों लोगों ने हेलमेट पहन रखा था, जिसकी वजह से फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है। बस, गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है और एक्टर और उनके परिवार वाले भी ठीक हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है और सलमान खान की सिक्योरिटी को भी बढ़ा दिया गया है।

किससे है भाईजान को खतरा

सलमान खान के चाहने वालों के साथ उनके दुश्मनों की भी कोई कमी नहीं है। सुपरस्टार को लॉरेंस बिश्नोई और वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से सबसे बड़ा खतरा है। वो कई बार एक्टर को धमकी भरे लेटर और मेल भेज चुका है, इतना ही नहीं उसने भाईजान के घर की रेकी भी की थी। मगर उस समय एक्टर पर हमले से पहले ही हरियाणा की पुलिस ने उनके आदमी गैंगस्टर संपत नेहरा को गिरफ्तार कर लिया था।

सलमान का घर था टारगेट

पुलिस की जांच में बात सामने आई है कि सलमान खान के घर को टारगेट करके फायरिंग की गई है। सलमान के घर के बाहरी दीवार पर गोली के निशान मिले है, इसके साथ ही सलमान के बालकनी पर भी गोली के निशान मिले है। इसी बालकनी से सलमान अपने फैंस को ईद पर अभिवादन करते है और सलमान अक्सर ही अपने गेलेक्सी अपार्टमेंट में बालकनी में देखे जाते हैं। उसी बालकनी पर भी फायर किया गया है, बालकनी पर नहीं गोली के निशान फोरेंसिक टीम को मिले है। इनका मतलब सीधा है कि हमलावर के निशाने पर सीधे सलमान खान थे।

 

यह भी पढ़ें: Salman Khan की एक्ट्रेस Pooja Hegde ने समंदर किनारे बनाया नया आशियाना, जानें प्रॉपर्टी की कीमत

First published on: Apr 14, 2024 09:50 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.