Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर सिंगापुर में चोटिल, स्कूल में आग लगने से हाथ-पैर में आई चोट; अस्पताल में भर्ती

पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर को चाेटिल हो गए हैं। उनके हाथ-पैर में चोट आई है। वहीं मार्क शंकर अभी अस्पताल में भर्ती हैं।

---विज्ञापन---

साउथ एक्टर और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर घायल हो गए हैं। एक्टर के छोटे बेटे के स्कूल में आग लग गई, जिसकी चपेट में मार्क शंकर भी आ गए। उनके हाथ पैर में चोट लगी है। वहीं ये घटना सिंगापुर की बताई जा रही है। साथ ही शंकर अभी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें धुएं के कारण भी सांस लेने में दिक्कत हुई। इस बात की जानकारी जन सेना पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है।

यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन ने जिदंगी के दो सबसे खास लोगों संग काटा बर्थडे केक, जो हमेशा बनीं ढाल

---विज्ञापन---

जन सेना कल्याण ने दी जानकारी

जन सेना कल्याण ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर स्कूल में लगी आग में फंस गए। इस घटना में उनके हाथ-पैर में चोट आई है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें धुएं के कारण भी सांस लेने में दिक्कत हुई। मान्यम में दौरे के बाद पवन कल्याण सिंगापुर जाएंगे।

मान्यम दौरे के बाद सिंगापुर रवाना होंगे उपमुख्यमंत्री

पोस्ट में आगे लिखा, ‘अधिकारियों और नेताओं ने उन्हें दौरा रोककर सिंगापुर जाने का सुझाव दिया, लेकिन पवन कल्याण ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कल उस गांव के आदिवासियों से वादा किया था कि वो अराकू के पास कुरीडी गांव जाएंगे। इसलिए वो उस गांव में जाकर बात करेंगे और वहां की समस्याओं का पता लगाएंगे। इसी तरह उन्होंने कहा कि चूंकि विकास कार्यक्रमों के शुरू होने की व्यवस्था हो चुकी है इसलिए वे उन्हें पूरा करके ही सिंगापुर जाएंगे। मान्यम में अपना दौरा पूरा करने के बाद पवन कल्याण विशाखापट्टनम पहुंचेंगे। इसके बाद वहां से सिंगापुर रवाना होंगे।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के को-एक्टर ने की गुपचुप शादी, जयपुर से वायरल हुईं वेडिंग फोटोज

---विज्ञापन---
First published on: Apr 08, 2025 11:00 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola