Netflix Top 5 Trending Movie: हर वीकेंड ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई फिल्में और सीरीज स्ट्रीम होती हैं, जिसमें से कुछ लोगों के दिलों को छू जाती हैं। थियेटर के बाद फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देती हैं और उनमें से कुछ ओटीटी पर छा जाती हैं। नेटफ्लिक्स पर 5 फिल्मों को लोग काफी देखना पसंद कर रहे हैं, जो इस समय ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई हैं। अगर आप भी फिल्मों के देखने के शौकीन हैं, तो आप इन फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकती हैं, इन मूवीज में जो फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड हो रही है, इस मूवी में 67 साल के हीरो ने अपने दमदार एक्शन से धमाका कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Salman Khan ने शादी न करने की गिनाई 5 वजह, तलाक और एलिमनी तक पहुंच गई बात
जाट
सनी देओल स्टारर जाट फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर पर ट्रेंड हो रही है। 67 साल के सनी देओल की फिल्म 10 अप्रैल को थियेटर में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी पर ये फिल्म खूब देखी और पसंद की जा रही है। एक्शन थ्रिलर फिल्म में रणदीप हु़ड्डा विलेन के रोल में दिखे थे और उनको लोगों ने नेगेटिव किरदार में बहुत प्यार भी दिया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
हिट: द थर्ड केस
साउथ स्टार नानी की फिल्म ‘हिट: द थर्ड केस’ 1 मई को रिलीज हुई थी और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आते ही फिल्म के चर्चे हो रहे हैं। नानी की मूवी को लोग दिल से पसंद कर रहे हैं और फिल्म नंबर 2 पर ट्रेंड हो रही है। एक्शन और वॉयलेंस के मामले में हिट ने एनिमल और मार्को की याद ताजा कर दी है और नानी भी दमदार किरदार में काफी जचे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
रेट्रो
सुपरस्टार सूर्या की फिल्म रेट्रो तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है, जिसमें पूजा हेगड़े अहम रोल में हैं। इस फिल्म में एक्शन के साथ रोमांस का भी तड़का लगा है, जो थियेटर के बाद अब ओटीटी पर लोगों पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
K.O
नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर एक फ्रेंच मूवी ट्रेंड कर रही है, जो एक्शन से भरपूर है। इस फिल्म का नाम K.O है, जिसमें एक पूर्व MMA फाइटर एक बच्चे को ढूंढने के लिए पुलिस से हाथ मिलाता है, जिसे पिता की मौत रिंग में हो जाती है।
सिंकदर
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर भले ही थियेटर रिलीज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं। मगर ओटीटी पर भाईजान का जलवा देखने को मिल रहा है, पिछले 4 हफ्ते से सलमान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिंकदर टॉप 10 में अपनी जगह बनाई हुई है और इस हफ्ते भी फिल्म टॉप 5 पर ट्रेंड हो रही है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur की प्रार्थना सभा में शामिल होंगी एक्स वाइफ Karisma Kapoor, सैफ-करीना हुए दिल्ली रवाना