Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mithun Chakraborty की बेटी का ‘फिरंगी’ प्यार, नई लव स्टोरी से फिर सुर्खियों में छाईं Dishani

मिथुन चक्रवर्ती के बेटी दिशानी अपनी नई लव स्टोरी के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। दिशानी एक बार फिर फिरंगी को दिल दे बैठी हैं। चलिए जानते हैं आखिर उनका नया बॉयफ्रेंड कौन है?

Edited By : Himani Sharma | Updated: Jun 18, 2025 12:48
Share :

बॉलीवुड के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती की बेटी एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं। एक्टर की बेटी दिशानी किसी मूवी ने बल्कि अपनी नई लव स्टोरी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दिशानी एक फिरंगी को अपना दिल दे बैठी हैं और सोशल मीडिया पर उनके बॉयफ्रेंड के साथ उनकी फोटोज काफी वायरल भी हो रही हैं। वहीं बेटी की पसंद से चक्रवर्ती परिवार को भी कोई प्रॉब्लम नहीं है।

कौन है दिशानी का बॉयफ्रेंड?

दरअसल दिशानी के नए बॉयफ्रेंड का नाम माइल्स मंट्जारिस है। वहीं माइल्स हॉलीवुड एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े हैं। फिलहाल वो सिनेमैटोग्राफर और स्टेडीकैम ऑपरेटर हैं। वहीं दिशानी अक्सर माइल्स के साथ अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। दोनों लॉस एंजेलस में रह रहे हैं। बता दें इससे पहले दिशानी का नाम हॉलीवुड एक्टर कोडी सुलेक के साथ भी जोड़ा जा चुका है। बता दें दिशानी मिथुन चक्रवर्ती की बायोलॉजिकल बेटी नहीं बल्कि गोद ली गई बेटी हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्रिकेट छोड़ एक्टिंग में उतरा ये सितारा कौन? एक बुरी आदत से बर्बाद हो गया था फिल्मी करियर!

First published on: Jun 18, 2025 12:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola