Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kuberaa OTT Release: थिएटर्स के बाद कब और कहां स्ट्रीम होगी Dhanush की फिल्म? जानें डिटेल्स

Kuberaa OTT Release: धनुष की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कुबेर' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। वहीं मूवी ने पहले दिन ही धमाकेदार कमाई की। अब इसकी ओटीटी रिलीज भी सामने आ गई है। आइए आपको भी बताते हैं थिएटर्स के बाद ये मूवी किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Kuberaa OTT Release: साउथ सुपरस्टार धनुष की क्राइम थ्रिलर मूवी ‘कुबेर’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। वहीं मूवी ने पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग भी की। धनुष के साथ मूवी में नार्गाजुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। इस मूवी से धनुष ने दो साल बाद तेलुगु सिनेमा में वापसी की है। बड़े पर्दे पर शानदार ओपनिंग के बाद अब फैंस इसकी ओटीटी रिलीज के बारे में जानने के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं। तो चलिए जानते हैं थिएटर्स में धूम मचान के बाद ये मूवी किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है?

यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par ने पहले दिन कितनी की कमाई? क्या Kuberaa का दे पाई टक्कर?

---विज्ञापन---

मूवी की धमाकेदार ओपनिंग

शेखर कम्मुला के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। रिलीज के बाद एक्स पर भी ऑडियंस ने इस मूवी को काफी पसंद किया। वहीं मूवी में एक मुंबई के धारावी स्लम में रहने वाले एक व्यक्ति की कहानी को दिखाया गया है जो बाद में माफिया लीडर बन जाता है। पहले दिन मूवी ने 13 करोड़ की धांसू कमाई की।

---विज्ञापन---

मूवी कब और कहां होगी स्ट्रीम?

वहीं फैंस को अब इसका ओटीटी पर भी इंतजार है। बता दें इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ये मूवी जुलाई के तीसरे हफ्ते में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। प्राइम वीडियो ने मूवी के अधिकार को 50 करोड़ रुपयों में खरीदा है। थिएटर के बाद फैंस अब इस मूवी को अगले महीने घर पर ही बैठकर अपनी फैमिली के साथ देख सकेंगे।

फिल्म की कास्ट की तारीफ कर रहे फैंस

मूवी में धनुष के साथ-साथ नार्गाजुन अक्किनेनी, रश्मिका मंदाना, दिलीप ताहिल और जिम सरभ मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फैंस मूवी की कास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं एक्स यूजर ने तो धनुष की परफॉर्मेंस को नेशनल अवॉर्ड के लायक कह दिया। बता दें मूवी में आपको ड्रामा, थ्रिल और इमोशन्स कूट-कूटकर देखने को मिलेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: धनुष की ‘Kuberaa’ में राजनीति, पैसा और प्रण की जबरदस्त टक्कर, पढ़ें फिल्म रिव्यू

First published on: Jun 21, 2025 11:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola