---विज्ञापन---

Lok Sabha Election 2024: जब असल चुनावी मैदान में पहली बार उतरे ये सितारे तो हारे

Lok Sabha Election 2024: राजनीति एक ऐसा अखाड़ा है जिसमें हर कोई अपनी किस्मत आजमाना चाहता है। बहुत से बॉलीवुड सितारों ने भी राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई लेकिन चुनावी मैदान में उतरने के बाद वे सफलता हासिल नहीं कर पाए। चलिए जानते हैं कौन है यह सितारे।

gul panag, ravi kishan, Urmila
gul panag, ravi kishan, Urmila

Lok Sabha Election 2024: चुनाव का माहौल है। लोकसभा चुनाव हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान हो चुके हैं। लेकिन दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रतिनिधि जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए हैं। अलग-अलग पार्टियों के प्रतिनिधि, मतदाताओं को हर तरीके से रिझाने में लगे हुए हैं। बॉलीवुड भी चुनावी मैदान में उतर आया है। क्या आप जानते हैं चुनावी जमीन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना राणावत पहली बार कदम रख रही हैं। वे हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। वहीं हेमा मालिनी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, (एक भोजपुरी कलाकार हैं), रवि किशन और मनोज तिवारी भी सांसद बनने के लिए चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। लेकिन बहुत से सितारे ऐसे भी हैं जो फिल्मी दुनिया में तो खूब पॉपुलर हुए लेकिन चुनावी मैदान में धराशाही हो गए। चलिए जानते हैं कौन से हैं ये सितारे।

राजेश खन्ना
बॉलीवुड के सुपरस्टार दिवंगत राजेश खन्ना 1991 में लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे थे लेकिन लालकृष्ण आडवाणी से हार गए थे।

गुल पनाग
बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग भी लोकसभा चुनावों में उतर चुकी हैं। उन्होंने 2014 में आम आदमी पार्टी के के प्रतिनिधि के तौर पर चंडीगढ़ में चुनाव लड़ा था, लेकिन किरण खेर के सामने वे टिक नहीं पाईं।

महेश मांजरेकर
बॉलीवुड एक्टर महेश मांजरेकर को भी लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। वे मुंबई के नॉर्थ वेस्ट में लोकसभा चुनाव के दौरान शिवसेना के गजानन कीर्तिकर से हार गए थे।

रवि किशन
रवि किशन भी 2014 में लोकसभा चुनाव में उतरे थे। जौनपुर में रवि किशन को भाजपा के कृष्ण प्रताप सिंह से करारी हार मिली थी।

उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर भी उन सितारों में से हैं, जो लोकसभा चुनाव में हार का सामना कर चुकी हैं। 2019 में उर्मिला मातोंडकर भाजपा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी से हार गई थीं।

ये भी पढ़ें: 20 साल पुरानी ये फिल्म आज भी बॉक्स ऑफिस मचा रही है धमाल, बनी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, मैदान, LSD 2 सबको छोड़ा पीछे!

First published on: Apr 23, 2024 09:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.