Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं Lauren Gottlieb? जिन्होंने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, वायरल हो रहीं वेडिंग फोटोज

Lauren Gottlieb Wedding: रेमो डिसूजा की एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर उनकी वेडिंग फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। वहीं एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा इंटरव्यू में भी किया है।

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Lauren Gottlieb Wedding: रेमो डिसूजा की ‘एबीसीडी’ मूवी से मशहूर हुईं लॉरेन गॉटलिब ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर उनकी वेडिंग की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वो फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं। उन्होंने करीबियों के साथ इटली में प्राइवेट सेरेमनी में क्रिश्चियन तौर तरीके से शादी की है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर लॉरेन गॉटलिब कौन हैं और उन्होंने किससे शादी की है?

यह भी पढ़ें: The Traitors में Raftaar और Urfi Javed के बीच क्यों छिड़ी जंग? खुलेआम दे डाली चुनौती

---विज्ञापन---

क्रिश्चियन तौर तरीके से की शादी

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार लॉरेन ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने लंदन के एक वीडियो क्रिएटर टोबियास जोन्स से शादी की है। एक्ट्रेस की जो फोटोज वायरल हो रही हैं उनमें लॉरेन व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही उनके टोबियास जोन्स ने इस खास मौके पर ब्लैक सूट-बूट पहना।

---विज्ञापन---

इंटरव्यू में किया खुलासा

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में आगे बात करते हुए कहा कि मेरे लिए वो पल सपने का सच होने जैसा रहा। जब मुझे टोबियास जोन्स ने शादी के लिए प्रपोज किया तो मैंने तुरंत हां कर दिया था। इसके बाद जिस दिन हमारी शादी होने वाली थी, उस दिन मैं सबसे पहले जाग गई और पूरे दिन चुप रही। मैं बेहद खुशी महसूस कर रही थीं। खबरों के मुताबिक दोनों ने पिछले साल सगाई कर ली थी। बता दें एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने वेडिंग फंक्शन की कुछ फोटोज अपनी गर्ल गैंग के साथ इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर की। वहीं उनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

कौन हैं लॉरेन?

लॉरेन को आप रेमो डिसूजा की ‘एबीसीडी’ मूवी में डांसर के रूप में देख चुके हैं। इसके बाद ‘एबीसीडी 2’ में भी लॉरेन ने अपनी एक्टिंग और डांसिंग से लोगों का दिल जीता। लॉरेन रियलिटी डांसिंग शोज में भी नजर आ चुकी हैं। कलर्स के ‘झलक दिखला जा 6’ में वो रनर अप रही थीं। वहीं दो साल बाद उन्होंने 8वें सीजन को जज भी किया था। लॉरेन पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के म्यूजिक वीडियो ‘शी डांस लाइक’ में भी नजर आ चुकी हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par और Kuberaa ओपनिंग डे पर किसका चमकेगा सितारा? जान लें प्रीडिक्शन

First published on: Jun 20, 2025 09:53 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola