Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

20 जून को OTT से थियेटर तक होगा धमाका, 7 फिल्में और 2 सीरीज एक साथ देंगी दस्तक

New Movie Releasing This Week: सितारे जमीन पर से लेकर फर्स्ट कॉपी तक इस शुक्रवार सिनेमाघरों से ओटीटी तक कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं, जो इस हफ्ते आपका वीकेंड बना देंगी। आइए जानते हैं कि 20 जून को कौन-कौन सी फिल्में सीरीज दस्तक देंगी।

---विज्ञापन---

New Movie Releasing This Week
20 जून को रिलीज होंगी ये फिल्में (Image Credit: Instagram)

New Movie Releasing This Week: इस शुक्रवार मूवी लवर्स के लिए मजेदार होने वाला है, क्योंकि एक ही दिन में कई फिल्में-सीरीज थियेटर से लेकर ओटीटी तक दस्तक जो देने आ रही हैं।  20 जून 2025, शुक्रवार के दिन थियेटर के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कई फिल्में-सीरीज आ रही हैं, जिन्हें देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अगर आप भी इस वीकेंड फिल्म या सीरीज देखने का मूड बना रहे हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि इस वीक कौन-सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor के पूर्व पति पंचतत्व में विलीन, आखिरी विदाई देने पहुंचे सैफ-करीना

---विज्ञापन---

सितारे जमीन पर

आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को थियेटर में रिलीज होने जा रही है, जिसका ट्रेलर लोगों को बहुत पसंद आया था। जेनेलिया डीसूजा के साथ आमिर खान पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखाई देने वाले हैं।

---विज्ञापन---

कुबेरा

धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कुबेरा’ को लेकर भी काफी क्रेज बना हुआ है, इस फिल्म में धनुष के दो अलग अवतार देखने को मिलने वाले हैं। ‘कुबेरा’ का टीजर और ट्रेलर आ चुका है, जिसे लोगों ने पसंद भी किया है और अब फिल्म 20 जून थियेटर पर उतर रही है।

---विज्ञापन---

डीएनए

तमिल की थ्रिलर-ड्रामा फिल्म डीएनए भी 20 जून को रिलीज हो रही है, इस फिल्म को नेल्सन वेंकटेशन ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी में नमिशा साजयन, अथर्वा मुरली और करुणाकरन अहम रोल में दिखाई देंगे।

---विज्ञापन---

डिटेक्टिव शेरदिल

दिलजीत दोसांझ अपनी एक सस्पेंस विद कॉमेडी फिल्म लेकर ओटीटी पर आ रहे हैं, जिसका नाम ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ है। ये फिल्म जी5 पर 20 जून को स्ट्रीम होगी।

---विज्ञापन---

चेन्नई सिटी गैंगस्टर

तमिल भाषा की एक क्राइम कॉमेडी फिल्म चेन्नई सिटी गैंगस्टर 20 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को क्राइम के साथ कॉमेडी का तड़का लगाकर दिखाया जाएगा।

---विज्ञापन---

पुलिस डे

20 जून को फिल्म पुलिस डे रिलीज हो रही है, जो एक थ्रिलर मूवी है। इसकी कहानी DYSP की अचानक मौत पर है, जो शुरुआत में सुसाइड लगती है, मगर फिर धीरे-धीरे सस्पेंस खुलने लगता है।

---विज्ञापन---

ग्राउंड जीरो

इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो अब ओटीटी पर आने  के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म को आप अगर थियेटर में देखने चूक गए हैं, तो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर आप इसे 20 जून को देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

केरल क्राइम फाइल्स सीजन 2

वेब सीरीज केरल क्राइम फाइल्स सीजन 2 जियो हॉटस्टार पर 20 जून को स्ट्रीम होने वाली है, जिसमें सस्पेंस कूट-कूटकर देखने को मिलेगा। इसका पहला सीजन भी लोगों को अच्छा लगा था, अब इसका दूसरी सीजन आ रहा है।

---विज्ञापन---

फर्स्ट कॉपी

मुनव्वर फारूकी की डेब्यू वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी 20 जून को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी मेकर्स वेब सीरीज का ट्रेलर जारी कर चुके हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेट को बढ़ा दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kedarnath helicopter Crash में इस एक्ट्रेस की जा सकती थी जान, आखिरी मिनट में कैंसिल की टिकट

First published on: Jun 19, 2025 06:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola