Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Housefull 5 की कमाई में दूसरे वीकेंड इजाफा, मूवी ने 150 करोड़ का आंकड़ा किया पार

Housefull 5 Box Office Collection Day 10: साजिद नाडियाडवाला की 'हाउसफुल 5' की कमाई में बॉक्स ऑफिस पर दूसरे वीकेंड उछाल देखा गया। मूवी ने दूसरे रविवार को अच्छी कमाई कर 150 करोड़ पार कर लिए हैं। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने कितने नोट छापे?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Housefull 5 Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर मूवी की कमाई में दूसरे रविवार इजाफा हुआ। सिनेमाघरों में रिलीज हुए मूवी को 10 दिन पूरे हो गए हैं। वहीं अब दूसरे वीकेंड मूवी की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला। हालांकि अक्षय की ये मूवी अभी तक अपना बजट पार नहीं कर पाई है। वहीं सिर्फ वीकेंड पर ही मूवी की कमाई में इजाफा देखने को मिल रहा है। आइए आपको भी बताते हैं 10वें दिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितने नोट छापे हैं?

यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill की इस हिट फिल्म के सीक्वल में एंट्री, एक्टर संग शेयर की फोटो

---विज्ञापन---

मूवी की दूसरे रविवार की कमाई

Sacnilk की रिेपोर्ट के अनुसार दूसरे रविवार यानी 10वें दिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ की कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 23.93% रही। शोज की बात करें तो सुबह के शो 9.29%, दोपहर के शो 29.13%, शाम के शो 35.29% और रात के शो 22.01% रहे। वहीं मूवी ने दूसरे शनिवार को भी अच्छी कमाई कर 9.5 करोड़ रुपये छापे थे। दूसरे शनिवार और रविवार की कमाई मिलाकर मूवी ने दूसरे वीकेंड 20.5 करोड़ की कमाई की।

---विज्ञापन---

अब तक की कमाई कितनी?

वहीं अगर हम पहले दिन की बात करें तो ओपनिंग डे पर मूवी ने 24 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग करके सबको चौंका दिया था। वहीं पहले रविवार मूवी की कमाई का ये आंकड़ा 32.5 करोड़ दर्ज किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 250 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने अभी तक 153.75 करोड़ का ही बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस किया है।

मूवी में 20 स्टार्स

मूवी में अक्षय कुमार के साथ-साथ करीब 20 स्टार्स हैं। इनमें संजय दत्त, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लिवर, निकेतन धीर, जैकलीन फर्नांडीस, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा और श्रेयस तलपड़े जैसे कई सितारे मौजूद हैं। मूवी में अक्षय कुमार और नाना पाटेकर की कॉमेडी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही मूवी के गानों को भी काफी प्यार मिल रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: थियेटर के बाद OTT पर गदर काटने आ रहें अजय देवगन, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी Raid 2?

First published on: Jun 16, 2025 06:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola