Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kuberaa: वो 5 वजह, जो Dhanush-Nagarjuna की फिल्म को बना रहीं मस्ट वॉच

Kuberaa: धनुष और नागार्जुन स्टारर 'कुबेर' इस हफ्ते सिनेमाघरों में लगी है , जिसे हिंदी, तेलुगू और तमिल में रिलीज किया गया है। अगर आप सिनेमा को सिर्फ टाइमपास नहीं, एक्सपीरियंस मानते हैं, तो ये वीकेंड ‘कुबेर’ के नाम कर दीजिए! आइए जानते हैं कि फिल्म के 5 कारण जो इसे देखने पर मजबूर करेंगी।

---विज्ञापन---

Kuberaa movie
कुबेर देखने पर मजबूर करेंगी ये 5 वजह (Image Credit: Instagram)

Kuberaa: साउथ एक्टर धनुष और नागार्जुन जब-जब बिग स्क्रीन पर आते हैं, तो तहलका मचा देते हैं। धनुष और नागार्जुन के साथ इस बार रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ जैसे दमदार स्टार्स भी फिल्म ‘कुबेर’ में नजर आ रहे हैं। 20 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘कुबेर’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, क्योंकि एक बार फिर साउथ वाले एक यूनिक कहानी लेकर लोगों के बीच जो आ गए हैं। ‘कुबेर’ का डायरेक्शन शेखर कम्मुला ने किया है और मूवी के आते ही सोशल  मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है। इस वीकेंड अगर आप भी फिल्म देखना का सोच रहे हैं, तो जान लीजिए कि तमिल फिल्म ‘कुबेर’ में आपको फुल-ऑन सिनेमाई तज़ुर्बा देखने को मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें: Raanjhanaa: ‘कुंदन’ की अधूरी मोहब्बत, क्लाइमेक्स देख रोए लोग, 12 साल पहले आई फिल्म ने जीते थे 8 अवॉर्ड

---विज्ञापन---

5 कारण, जो कुबेर को देखने के लिए करेंगी मजबूर-

1. नागार्जुन का अब तक का सबसे बोल्ड रोल

साउथ के चार्मिंग किंग नागार्जुन इस बार अपनी पुरानी इमेज को धो-पोंछकर एक ऐसा किरदार लेकर आए हैं, जो ना हीरो है, ना विलेन — बल्कि कुछ ऐसा ग्रे जो आपके दिल-दिमाग दोनों को हिला देगा। कम डायलॉग, ज्यादा असर और आंखों से एक्टिंग, खामोशी में करिश्मा! हर फ्रेम में सिर्फ एक नाम चमकता है और वो नाम नागार्जुन का है।

---विज्ञापन---

2. स्क्रीन पर दिखा ‘धमाकेदार धनुष’ मोड!

नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर धनुष ने इस बार जो किया है, उसे देखकर फैंस कह रहे हैं। 12 साल पहले आई फिल्म रांझणा में धनुष ने जो कुंदन के रोल में कमाल कर दिखाया था, अब एक बार फिर स्क्रीन पर उन्होंने वो ही जादू दोबारा बिखेरा है। धनुष की एक्टिंग देखक हर किसी के मुंह से बस एक ही बात निकल रही है और वो है- ‘भाई, ये तो करियर बेस्ट है!’ बता दें कि धनुष के किरदार में इतनी परतें हैं कि हर सीन एक सरप्राइज है। कम बोले, लेकिन जब बोले तो सीधे दिल में छेद कर दिया और उनकी ये परफॉर्मेंस देखनी नहीं, महसूस करनी पड़ती है!

3.शेखर कम्मुला की डाइरेक्शन है मास्टरस्ट्रोक

शेखर कम्मुला जिन्हें आप इमोशनल कहानियों के लिए जानते थे, इस बार वो एक नया सिनेमैटिक वर्जन लेकर आए हैं। ‘कुबेर’ में
पॉलिटिक्स, थ्रिल, ड्रामा और मिस्ट्री का मिश्रण आपको देखने को मिल रहा है, जो अपने आप में शानदार है। नॉन-लीनियर नैरेशन, म्यूटेड इमोशन्स और वॉइसलेस टेंशन के साथ स्टोरीटेलिंग स्टाइल ने हर दर्शक को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

---विज्ञापन---

4. रश्मिका मंदाना बनीं स्क्रीन की शेरनी 

ग्लैमर छोड़कर इस बार नेशनल क्रश रह चुकीं रश्मिका मंदाना एक अलग ही इंटेंस और दमदार रोल में नजर आई हैं। ना ओवरडोज़, ना नखरे सिर्फ रॉ परफॉर्मेंस और फुल ऑन पावर दर्शकों को रश्मिका के किरदार में दिखने को मिली है। ‘कुबेर’ देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि रश्मिका ने इस बार एक्टिंग से स्टेज हिला डाला है।

---विज्ञापन---

5. बेहतरीन ऑडियो-विज़ुअल!

फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और डायरेक्शन के अलावा मूवी का म्यूजिक भी उसको अच्छा बनाता है। कुबेर में डीएसपी यानी देवी श्री प्रसाद का म्यूजिक है, जो दिलों को छू लेने की ताकत रखता है। मूवी के हर फ्रेम को पोस्टर-लायक पेंटिंग की तरह बनाने का सारा क्रेडिट निकेत बोम्मिरेड्डी की सिनेमैटोग्राफी को जाता है। फिल्म को आप आंखों से देखने के बाद अपने दिल से महसूस भी कर पाएंगे, क्योंकि बैकग्राउंड म्यूजिक से लेकर सिनेमैटोग्राफी बस कुछ एकदम परफेक्ट है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 15 साल की टूटी शादी, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम कपल हुआ अलग

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 21, 2025 06:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola