Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

फेमस एक्टर का निधन, Jonathan Joss ने King of the Hill से बटोरी थी सुर्खियां

Jonathan Joss Passed Away: मशहूर एक्टर की गोली लगने से जान चली गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Jonathan Joss Passed Away: अमेरिकन फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर अमेरिकन एक्टर और म्यूजिशियन जोनाथन जोस अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 59 साल के एक्टर का निधन गोली लगने से हुआ है। जांच में सामने आया कि विवाद के चलते एक्टर के पड़ोसी ने उनकी गोली मारकर हत्या की है। वहीं पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है। उनके जाने से परिवार और इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं। एक्टर ‘किंग ऑफ द हिल’ से सुर्खियां में आए थे।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस की मां का खौफ, इमरजेंसी में रहा दबदबा, पटौदी परिवार से कम नहीं था रुतबा

---विज्ञापन---

पति डी गोंजालेस ने बताई आपबीती

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार जॉस के निधन की जानकारी उनके पति ट्रिस्टन कर्न डी गोंजालेस ने दी है। उन्होंने अपने फेसबुक पर एक बयान शेयर किया है। डी गोंजालेस ने कहा कि हम जैसे ही अपने पूर्व घर की साइट पर पहुंचे तो वहां आग लगी हुई थी। जब हमने जांच करने की कोशिश की तो पड़ोस में रहने वाला एक आदमी गाली-गलौज करने लगा और उसने अपनी बंदूक से गोली चला दी।

14 फरवरी को हुई थी दोनों की शादी

डी गोंजालेस ने आगे बताया कि मेरे और जॉस के पास कोई भी हथियार नहीं थे। साथ ही हम किसी से लड़ भी नहीं रहे थे। जैसे ही गोली चली जॉस ने मुझे धक्का दे दिया और गोली जॉस को जा लगी। जॉस ने मेरी जान बचाते हुए अपनी जान गंवा दी। बता दें जॉस और डी गोंजालेस ने इस साल 14 फरवरी को शादी की थी। इसके बाद से दोनों साथ रह रहे थे।

---विज्ञापन---

इस शो ने जॉस को बनाया फेमस

जॉस को ‘किंग ऑफ द हिल’ में रेडकॉर्न की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इस दौरान शो में उनकी आवाज काफी फेमस हुई थी। वहीं ये शो 1997 से 2008 तक चला। इसके 13 सीजन टेलीकास्ट हुए थे। वहीं ‘किंग ऑफ द हिल’ के सीजन 14 की भी शुरुआत होने जा रही है। लेकिन ये नहीं पता है कि जॉस का इसमें पुराना किरदार दिखाया जाएगा या नहीं। जॉस के जाने से उनके फैंस और इंडस्ट्री के फ्रेंड्स सदमे में हैं। वहीं सोशल मीडिया पर वो जॉस की फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मशहूर टीवी एक्टर की कैंसर ने ले ली जान, जानें कौन थे Vibhu Raghave?

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2025 07:13 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola