Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड एक्ट्रेस की मां का खौफ, इमरजेंसी में रहा दबदबा, पटौदी परिवार से कम नहीं था रुतबा

बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस अपने धाकड़ अंदाज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन उनकी मां का भी अपने समय में खूब रौब था। अमृता सिंह की मां को देखकर लोग कांप उठते थे और इमरजेंसी के समय तो उनका एक अलग रुतबा था।

Edited By : Priyanka | Updated: Jun 2, 2025 19:43
Share :

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपने चुलबुले अंदाज के लिए फेमस हैं और उनकी मां अमृता सिंह अपने धाकड़ अंदाज के लिए जानी जाती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि अमृता को ये बगावती तेवर अपने मां से विरासत में मिले हैं, जी हां, अमृता सिंह के परिवार का रुतबा भी सैफ अली खान के पटौदी परिवार से जरा कम नहीं थीं, उनकी मां की तो दिल्ली में तूती बोलती थी। अमृता सिंह की मां का नाम रुखसाना सुल्ताना था और वो एक मुस्लिम थीं। उन्होंने अमृता के पिता शिविंदर से शादी रचाई थी, जो एक सिख परिवार से थे।

कौन थीं रुखसाना सुल्ताना?

वैसे तो रुखसाना एक ब्यूटी पार्लर चलाती थीं, लेकिन वो कांग्रेस पार्टी की बड़ी नेता भी थीं। इस वजह से लोग उनका नाम सुनते ही कांप उठते थे और उनके आगे नेता और व्यापारी चक्कर लगाते थे। इतना ही नहीं कहा तो यहां तक जाता है कि इमरजेंसी के समय में संजय गांधी ने उनको नसबंदी कार्यक्रम का जिम्मा सौंपा था। इस दौरान उन्होंने हजारों मुस्लिम मर्दों की नसबंदी करवा दी थी। हालांकि आपातकाल के खत्म होते ही उन्होंने खुद को इन खबरों से दूर कर लिया था। वैसे रुखसाना सुल्ताना कोई आम महिला भी नहीं थीं, उनका दिलीप कुमार के भाई नासिर खान की पत्नी और एक्ट्रेस बेगम पारा से खास रिश्ता था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhoom 4 पर बड़ा अपडेट, Ranbir Kapoor बनेंगे चोर! जानें कब शुरू होगी शूटिंग?

First published on: Jun 02, 2025 07:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola