Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Gurdas Maan के छोटे भाई गुरपंथ मान का निधन, परिवार में पसरा मातम, जानें कब होगा अंतिम संस्कार?

Gurpanth Mann Passed Away: पंजाबी सिंगर गुरदास मान के छोटे भाई का निधन हो गया है। गुरपंथ मान के जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। आइए जानते हैं उनका अंतिम संस्कार कब होगा?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Social Media

Gurpanth Mann Passed Away: मशहूर पंजाबी सिंगर गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान का निधन हो गया है। गुरपंथ मान पिछले दो महीने से बीमार चल रहे थे। उनका चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। वहीं उनके जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिंगर गुरदास मान के फैंस इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। वहीं भाई गुरपंथ मान के अंतिम संस्कार की भी डिटेल्स सामने आ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार चंडीगढ़ में ही किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक से मशहूर फिल्ममेकर का निधन, श्रीदेवी-जैकी श्रॉफ संग Partho Ghosh ने किया था काम

---विज्ञापन---

दो महीने से चल रहा था इलाज

गुरदास मान के भाई गुरपंथ मान को पिछले दो महीने पहले पैरालाइज हुआ था, जिसके बाद उनका चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। गुरपंथ के चचेरे भाई गुरमीत मान ने उनके निधन की जानकारी देते हुए कहा कि वो अस्पताल में भर्ती थे। वहीं उनके स्वास्थ्य में सुधार भी देखा गया था, जिसके बाद अस्पताल ने उन्हें रिलीज भी कर दिया था। लेकिन अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ी और उनका निधन हो गया।

---विज्ञापन---

कमीशन एजेंट थे गुरपंथ मान

गुरपंथ मान पंजाब के गिद्दड़बाहा में रहते थे। साथ ही वो एक किसान के साथ-साथ कमीशन एजेंट भी थे। उनके दो बच्चे और बीवी विदेश में रहते हैं। इस खबर से हर कोई सदमे में हैं। सिंगर गुरदास मान के फैंस भी उनके भाई के निधन पर दुख जता रहे हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कब होगा अंतिम संस्कार?

वहीं आज यानी 10 जून को उनका अंतिम संस्कार चंडीगढ़ में किया जाएगा। वहीं उनकी अंतिम विदाई में परिवार के लोग और उनके करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। उनके निधन से पंजाब में भी शोक की लहर है। वहीं सिंगर गुरदास मान ने अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल पोस्ट शेयर नहीं की है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मशहूर संगीतकार का हुआ निधन, जानें Sly Stone का DJ से गायक बनने का सफर

First published on: Jun 10, 2025 09:42 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola