Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘चाची 420’ से ‘इंडियन’ तक, ‘ठग लाइफ’ से पहले इन फिल्मों में भी कमल हासन के अनोखे किरदार

कमल हासन 'ठग लाइफ' से पहले भी कई मूवीज में अपने अनोखे किरदार में छा चुके हैं। आइए आपको भी उनके आइकॉनिक किरदारों के बारे में बताते हैं।

---विज्ञापन---

Photo Credit- Twitter

Kamal Haasan Iconic Characters: साउथ सुपरस्टार कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। मूवी के ट्रेलर में कमल हासन का अनोखा अंदाज देख फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं कमल हासन ने इससे पहले भी कई मूवीज में अपने अनोखे किरदारों से तहलका मचाया हुआ है। आज हम आपको उन्हीं मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें कमल हासन ने अपने किरदारों से ऑडियंस का दिल जीता। चलिए जानते हैं आखिर हम किन-किन मूवीज की बात कर रहे हैं?

यह भी पढ़ें: Thug Life X Review: कैसी है कमल हासन की ‘ठग लाइफ’? पब्लिक का पहला रिएक्शन आया सामने

---विज्ञापन---

Chachi 420

साल 1997 में आई कमल हासन की ये मूवी सुपरहिट मूवीज की लिस्ट में शामिल है। इसमें उन्होंने लक्ष्मी गोडभोले के किरदार को बखूबी से निभाया था। आज भी उनका ये किरदार काफी फेमस है। वहीं इसमें उनके साथ-साथ फातिमा सना शेख, तब्बू और ओम पूरी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसे आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Indian

कमल हासन ने इस मूवी में डबल रोल निभाए थे। सेनापति और चंद्र बोस के किरदार को उन्होंने बखूबी निभाया था। आज भी इसे ऑडियंस देखना पसंद करती है। इसे एस शंकर ने डायरेक्ट किया है। वहीं साल 1996 में रिलीज हुई इस मूवी में कमल हासन के साथ-साथ मनीषा कोइराला और उर्मिला मातोंडकर लीड रोल में नजर आई थीं। इसे आप नेटफ्लिक्स और प्राइम पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Kalki 2898 AD

पिछले साल 2024 में आई इस मूवी में कमल हासन ने सुप्रीम यास्किन का किरदार निभाया था। ये किरदार इतना बेहतरीन था कि कमल हासन को पहचानना भी मुश्किल हो गया था। वहीं ये पिछले साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। मूवी में उनके साथ-साथ दीपिका पादुकोण, प्रभास और अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आए थे। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Vikram

एक्टर ने इस थ्रिलर एक्शन मूवी में भी अपने किरदार से खूब वाहवाही बटोरी थी। कमल हासन ने इसमें कमांडर अरुण कुमार विक्रम का किरदार निभाया था जो काफी फेमस भी हुआ। वहीं इसमें वो धांसू एक्शन करते नजर आए थे। कमल हासन के साथ-साथ मूवी में विजय सेतुपति और फहाद फासिल भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Emiway Bantai को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, रैपर से मांगी थी 1 करोड़ की फिरौती; जानें पूरा मामला

First published on: Jun 05, 2025 11:18 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola