Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

मनोज कुमार संग कैसा था धर्मेंद्र का रिश्ता? सनी देओल ने इंटरव्यू में किया रिवील

'जाट' एक्टर सनी देओल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र और दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार के रिश्ते पर बात की है। आइए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?

---विज्ञापन---

सनी देओल अपनी अपकमिंग मूवी ‘जाट’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिवंगत एक्टर मनोज कुमार को याद किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके पिता और बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार धर्मेंद्र संग मनोज कुमार का रिश्ता कैसा था। 4 अप्रैल को सुपरस्टार मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन हो गया था। अंतिम दर्शन करने धर्मेंद्र भी पहुंचे थे। उस दौरान वो काफी भावुक दिखे थे। आइए आपको भी बताते हैं सनी देओल ने मनोज कुमार और धर्मेंद्र के रिश्ते पर क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा के खिलाफ किस केस में जमानती वारंट जारी? सैफ अली खान से जुड़ा है कनेक्शन

---विज्ञापन---

मनोज कुमार को पिता मानते थे सनी

सनी देओल ने कहा, ‘मनोज कुमार मेरे पिता समान थे। जब मैं छोटा था तो मैंने पापा और उनको साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा है। मेरे पापा का उनसे बहुत गहरा जुड़ाव था। इंडस्ट्री में दोनों की दोस्ती बहुत गहरी थी।’ एक्टर ने जब उन्हें याद किया तो वो थोड़े भावुक दिखे।

---विज्ञापन---

धमेंद्र-मनोज कुमार का रिश्ता

एक्टर ने आगे कहा, ‘एक बार पापा ने मुझे उनसे जुड़ा किस्सा शेयर किया था। जब पापा स्ट्रगल कर रहे थे तो उनके पास पैसे नहीं होते थे। वहीं मनोज कुमार जब भी शॉपिंग करने जाते थे तो वो पापा को हमेशा कहते थे कि अपने लिए भी कुछ ले लो। उस समय से दोनों के बीच रिश्ता और ज्यादा सुंदर हो गया था।’

---विज्ञापन---

धर्मेंद्र की आंखों का हुआ ऑपरेशन

सनी देओल ने धर्मेंद्र की आंखों के ऑपरेशन पर भी बात की। उन्होंने बताया कि उनकी हाल ही में आंख की सर्जरी हुई है और वो अब ठीक हैं। उनका मोतियाबिंद का छोटा सा ऑपरेशन हुआ है। सनी ने आगे कहा कि मैं आज जो भी हूं अपने पापा की बदोलत ही हूं। मैंने सब कुछ उन्हीं से सीखा है।

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी ‘जाट’?

सनी देओल की एक्शन थ्रिलर मूवी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वहीं मूवी के ट्रेलर को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। स्टार कास्ट की बात करें तो मूवी में सनी के साथ-साथ रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह भी लीड रोल में हैं। विनीत और रणदीप पहली बार नेगेटिव किरदार निभाने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर सिंगापुर में चोटिल, स्कूल में आग लगने से हाथ-पैर में आई चोट; अस्पताल में भर्ती

---विज्ञापन---
First published on: Apr 08, 2025 12:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola