Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘इमली’ फेम एक्ट्रेस Megha Chakraborty ने बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे, शादी की फोटोज वायरल

Imlie Fame Actress Megha Chakraborty Wedding: इमली फेम एक्ट्रेस मेघा चक्रवर्ती ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फैंस भी खूब तारीफ कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Imlie Fame Actress Megha Chakraborty Wedding: टीवी सीरियल ‘इमली’ फेम एक्ट्रेस मेघा चक्रवर्ती ने बॉयफ्रेंड साहिल फुल के साथ शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर कपल की खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वहीं उनके फैंस और फ्रेंड्स सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। मेघा और साहिल की ये फोटोज काफी प्यारी हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ खूब जच रहे हैं। कपल अपने करीबियों के साथ एक समारोह में शादी के बंधन में बंधे।

साथ में खूब जचे

मेघा शादी के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने लाल रंग का लहंगा पहना और इसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं साहिल भी ऑफ व्हाइट शेरवानी में खूब जचे। उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। फैंस उनकी फोटोज को देखकर काफी खुश हुए और पोस्ट पर ही बधाई देने लगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Mahakumbh में वायरल गर्ल Monalisa का बदला लुक, मेकओवर देख लोग भी हैरान

---विज्ञापन---

फोटोज के साथ लिखा कैप्शन

मेघा ने शादी की फोटोज शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हमारा हमेशा का साथ यहां से शुरू होता है। प्यार, हंसी और जीवन भर का साथ निभाने के वादों के साथ जीवन की खूबसूरत यात्रा की शुरुआत हो रही है। यहां प्यार बढ़ता है, सपने सच होते हैं और एक-दूसरे के साथ जीवन भर की खुशियां मिलती हैं।’

फैंस हुए कायल

शादी की फोटोज में दोनों की केमिस्ट्री की हर कोई तारीफ कर रहा है। फोटोज में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ-साफ झलक रही है। माथा पट्टी, नथ और चूड़ा पहने मेघा किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैं। नए सफर के लिए दोनों को फैंस और उनके इंडस्ट्री में फ्रेंड्स बधाई दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan की सुरक्षा में चूक कैसे? रीक्रिएट सीन के बाद मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा

First published on: Jan 22, 2025 10:54 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola