Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mahakumbh में वायरल गर्ल Monalisa का बदला लुक, मेकओवर देख लोग भी हैरान

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा का लुक चेंज हो गया है। वायरल गर्ल के मेकओवर को देख फैंस भी हैरान रह गए। आइए आपको भी दिखाते हैं लोगों ने क्या-कुछ कहा?

---विज्ञापन---

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ में माला बेचने वाली इंदौर की एक लड़की इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वायरल गर्ल का नाम मोनालिसा है। अपनी खूबसूरत आंखों के चलते मोनालिसा खूब सुर्खियां बटोर रही है। मेले में रुद्राक्ष की माला बेचने आई ये लड़की इतनी वायरल हो गई कि चारों तरफ इसी के चर्चे होने लगे। इसके चलते वायरल गर्ल मेला छोड़कर अपने घर चली गई। घर जाते ही एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट ने मोनालिसा का मेकओवर किया। नए लुक में मोनालिसा को देख लोग भी हैरान रह गए। आइए आपको भी बताते हैं मोनालिसा के नए लुक को देखकर लोग क्या-कुछ बोले?

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan की सुरक्षा में चूक कैसे? रीक्रिएट सीन के बाद मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

मेकओवर की वीडियो वायरल

शिप्रा मेकओवर ब्यूटी सैलून ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मोनालिसा की एक वीडियो शेयर की है। इसमें उनका लुक एकदम अलग लग रहा है। ब्यूटी सैलून ने मोनालिसा की नए लुक्स की कई वीडियोज शेयर की हैं। इन सारी वीडियोज पर लाखों में व्यूज आए हैं। मोनालिसा इन वीडियो में रेड आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। वहीं लोग वायरल गर्ल के लुक को मिले-जुले रिएक्शन दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

यूजर्स ने किया ट्रोल

वीडियो के कमेंट में जहां एक तरफ लोग मोनालिसा के लुक की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ वायरल गर्ल को रानू मंडल से कंपेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अब ये भी रानू मंडल की तरह अपने रंग दिखाएगी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मेकअप के चक्कर में अपनी असली ब्यूटी मत खो देना।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अब इसे एक्ट्रेस बनने से कोई नहीं रोक सकता।’

आंखों से बनाया दीवाना

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में मोनालिसा इंदौर से रुद्राक्ष की माला बेचने आई थीं। अपनी खूबसूरत आंखों के चलते वो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई। करोड़ों लोगों ने उनकी वीडियो देखी और वो सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी बन गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Justin Bieber क्या Hailey से तलाक लेंगे? इंस्टाग्राम से मिला हिंट तो क्या बोले सिंगर

First published on: Jan 22, 2025 10:04 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola